फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Cleanliness drive conducted in Police Line Lakhanpur

Bilaspur News: पुलिस लाइन लखनपुर में चलाया गया स्वच्छता अभियान

Sun, 11 May 2025 11:15 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Sun, 11 May 2025 11:15 PM IST
विज्ञापन
Cleanliness drive conducted in Police Line Lakhanpur
बिलासपुर के लखनपुर स्थित पुलिस लाईन में झाडिय़ों की सफाई करते कर्मी। संवाद
महिला और पुरुष स्टाफ ने परिसर से उखाड़ीं झाड़ियां
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। मुख्यालय स्थित पुलिस लाइन लखनपुर में रविवार को पुलिस अधीक्षक संदीप धवल के दिशा निर्देशों का पालन करते हुए स्वच्छता अभियान चलाया गया।
पुलिस लाइन के महिला और पुरूष स्टाफ ने मैदान के चारों ओर सफाई की। इस दौरान भांग और अन्य अवांछित झाड़ियों को भी उखाड़ा गया। पुलिस लाइन मैदान की सफाई के साथ मैदान के बाहर की जल निकासी नाली को भी साफ किया गया। इस अवसर पर मुंशी पुलिस लाइन कुलदीप कुमार ने बताया कि गर्मियों के मौसम में स्वच्छता का महत्व और बढ़ जाता है। उन्होंने बताया कि यहां पर उगी झाड़ियों की कटाई आवश्यक है। क्योंकि मैदान के साथ ही पुलिस कर्मियों के आवास हैं। इस मैदान में जहां विभागीय गतिविधियां होती हैं, वहीं बच्चे भी यहां खेलते हैं। ऐसे में मैदान की भीतरी और बाहरी स्वच्छता आवश्यक है। उन्होंने कहा कि पुलिस अधीक्षक के दिशा निर्देशों के अनुसार यह स्वच्छता अभियान पूरे पुलिस लाइन परिसर में चलाया जाता है ताकि परिसर सुंदर और आकर्षक लगे। अभियान में कमल ठाकुर, राकेश, कश्मीर सिंह, रणवीर, राजेश परमार, कविता, मधु, रीता, नीलम, भारत भूषण आदि ने अहम भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed