{"_id":"66b4c3ec10bcdf0a4709ddae","slug":"cleanliness-campaign-from-12th-august-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-121370-2024-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: स्वच्छता अभियान 12 अगस्त से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: स्वच्छता अभियान 12 अगस्त से
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
झंडूता(बिलासपुर)। विकास खंड अधिकारी संजीव पुरी ने बताया कि एक दिन स्वच्छता के नाम स्वच्छता अभियान 12 अगस्त से शुरू किया जा रहा है। विकास खंड की सभी पंचायतों के सभी गांवों में ठोस एवं तरल कचरे का समुचित प्रबंधन करने के लिए एक दिवसीय स्वच्छता अभियान चलाने स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करने के निर्देश दिए गए हैं।
उन्होंने बताया कि विकास खंड की समस्त 42 ग्राम पंचायतों में आमजन में साफ-सफाई एवं स्वच्छता जागरूकता लाने के लिए सिंगल यूज प्लास्टिक को पंचायत प्रतिनिधियों, महिला मंडलों, स्वयं सहायता समूहों, युवक मंडलों, व्यापार मंडलों द्वारा इकट्ठा करवाना है। सभी ग्राम पंचायतों के तहत गंदे पानी की नालियां, प्राकृतिक स्रोतों की सफाई कराना सुनिश्चित की जाएगी। ग्रामीण क्षेत्रों में चिन्हित हॉट स्पॉट, बोटघाट, सड़क के किनारे एवं सार्वजनिक स्थानों की सफाई सुनिश्चित की जाएगी। ग्राम पंचायत प्रधानों से अनुरोध किया कि अपनी ग्राम पंचायतों में 12 अगस्त को उपरोक्त गतिविधियों का समुचित संचालन करना सुनिश्चित करें। गतिविधियों के फोटो व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से इस कार्यालय को भेजना सुनिश्चित करें।