फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Cleanliness at Naina Devi fair questioned; devotees also troubled by beggars.

Bilaspur News: नयना देवी मेले में सफाई व्यवस्था पर सवाल, भिखारियों से भी श्रद्धालु परेशान

Fri, 21 Aug 2026 12:18 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
Cleanliness at Naina Devi fair questioned; devotees also troubled by beggars.
श्री नयना देवी जी में मंदिर जाने वाले रास्ते पर फैली गंदगी। संवाद
80 संस्थाओं ने लगाए निशुल्क लंगर, खुले में कचरा फेंकने से मंदिर मार्ग के आसपास फैली गंदगी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
श्री नयना देवी जी (बिलासपुर)। प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री नयना देवी जी में चल रहा श्रावण अष्टमी मेला अब समापन की ओर बढ़ रहा है। मेला शांतिपूर्ण ढंग से चल रहा है, लेकिन खुले में प्रसाद बांटे जाने और कचरा फेंके जाने से सफाई व्यवस्था प्रभावित हो रही है। इसके अलावा भिखारियों की बढ़ती संख्या भी श्रद्धालुओं के लिए परेशानी बनी हुई है। अष्टमी के दिन कई लंगर संचालकों ने सामान समेटना शुरू कर दिया, जबकि कुछ लंगर मेले के दसवें दिन तक चलते रहेंगे। इस बार कोलांवाला टोबा से श्री नयना देवी तक करीब 80 सामाजिक संस्थाओं ने श्रद्धालुओं के लिए निशुल्क लंगर लगाए। इनमें विभिन्न प्रकार के व्यंजन परोसे गए। कुछ स्थानों पर खुले में प्रसाद बांटे जाने के बाद श्रद्धालुओं ने खाने-पीने का सामान और कचरा आसपास फेंक दिया। इससे मंदिर जाने वाले रास्तों और आसपास के क्षेत्रों में गंदगी नजर आई। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से आगामी मेलों में लंगरों की अनुमति देने से पहले साफ-सफाई को लेकर स्पष्ट नियम बनाने की मांग की है। उनका कहना है कि श्रद्धालुओं को बैठाकर भोजन करवाने और कचरे के उचित निस्तारण की व्यवस्था सुनिश्चित की जानी चाहिए। वहीं, मेले में कुछ महिलाएं समूह में भीख मांगती नजर आईं। आरोप है कि दान देने तक वे श्रद्धालुओं का पीछा करती हैं। कई बार यात्रियों के कपड़े तक पकड़ने की शिकायतें भी सामने आईं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मेले के दौरान भिखारियों पर प्रभावी नियंत्रण की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed