फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Civil Hospital Ghumarvi got new surgical cautery machine

Bilaspur News: सिविल अस्पताल घुमारवीं को मिली नई सर्जिकल काउटरी मशीन

Thu, 15 May 2025 11:34 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Thu, 15 May 2025 11:34 PM IST
विज्ञापन
Civil Hospital Ghumarvi got new surgical cautery machine
घुमारवीं अस्पताल को नई सर्जिकल काउटरी मशीन भेंट करते हुए शंकर सेवा एवं लंगर समिति भराड़ी के पद - फोटो : credit
पुरानी मशीन खराब होने से अस्पताल में नहीं हो पा रहे थे ऑपरेशन
विज्ञापन

शंकर सेवा एवं लंगर समिति भराड़ी ने 75,000 रुपये की मशीन की दान
डॉ. मोइन खान चंदेल की पहल पर हुआ सराहनीय कार्य, दोबारा शुरू होंगी सर्जिकल सेवाएं

संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं(बिलासपुर)। शंकर सेवा एवं लंगर समिति भराड़ी ने सिविल अस्पताल घुमारवीं को एक आधुनिक सर्जिकल काउटरी मशीन भेंट की है। यह मशीन अस्पताल के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगी, क्योंकि पूर्व में मौजूद मशीन काफी समय से खराब पड़ी थी। इसके चलते अस्पताल में हर्निया, हाइड्रोसील जैसे जरूरी ऑपरेशन ठप हो गए थे और मरीजों को मजबूरी में निजी अस्पतालों की ओर रुख करना पड़ रहा था।
कुछ माह पूर्व ही सिविल अस्पताल घुमारवीं में सर्जन डॉ. मोइन खान चंदेल की नियुक्ति हुई थी और उनके नेतृत्व में विभिन्न सर्जरी सफलतापूर्वक की जा रही थीं। लेकिन मशीन के खराब होने से यह सेवाएं बाधित हो गई थीं। इससे न केवल मरीजों को आर्थिक बोझ झेलना पड़ रहा था, बल्कि समय पर इलाज भी नहीं मिल पा रहा था। समिति ने अस्पताल की इस आवश्यकता को समझते हुए सर्वसम्मति से निर्णय लेकर लगभग 75,000 रुपये की लागत वाली यह मशीन खरीदी और अस्पताल प्रशासन को दान स्वरूप सौंप दी। यह मशीन अब अस्पताल में सर्जिकल सेवाओं को दोबारा शुरू करने में अहम भूमिका निभाएगी, जिससे क्षेत्र के हजारों मरीजों को राहत मिलेगी। इस काम में डॉ. मोइन खान चंदेल की भी विशेष भूमिका रही। उन्होंने समिति के साथ संवाद कर मशीन की जरूरत के बारे में बताया, जिस पर समिति ने यह उपकरण तुरंत अस्पताल को उपलब्ध करवाया।
विज्ञापन

इस अवसर पर समिति के प्रमुख सदस्य अशोक बाथरा, हनवंत सिंह, सोमदत्त, सुरेश शर्मा, प्रकाश चंद, सोहन लाल, संजीव धीमान, राजीव शर्मा, कार्यवाहक चिकित्सा अधिकारी आशुतोष शर्मा तथा डॉ. मोइन खान चंदेल विशेष रूप से उपस्थित रहे। समिति ने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी जनसेवा के ऐसे कार्यों में सक्रिय योगदान दिया जाएगा और आम जनमानस को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं समय पर उपलब्ध करवाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed