फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   civic amenities

मुंह धोने को भी नहीं मिल रहा पानी, डेढ़ सप्ताह से पेयजल सप्लाई ठप

Fri, 01 Jan 2021 11:14 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 01 Jan 2021 11:14 PM IST
विज्ञापन
civic amenities
स्वारघाट (बिलासपुर)। जल शक्ति विभाग उपमंडल स्वारघाट के तहत समलेटू उठाऊ पेयजल योजना के तहत जुड़े गांवों में गर्मी के दिनों में तो पेयजल संकट रहता ही है। लेकिन, अब सर्दियों में भी पिछले करीब डेढ़ हफ्ते से ग्रामीणों को पानी के लिए तरसना पड़ रहा है। हालात यह हो चुके है कि लोगों को मुंह धोने और शौचालयों जाने के लिए भी पानी नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन

धारभरथा के ग्रामीणों सुरेंद्र कुमार, विजेंद्र कुमार, रोहित, शशिपाल, सीता देवी, जगरनाथ, रामपाल आदि ने बताया कि धारभरथा गांव में पिछले करीब डेढ़ सप्ताह से पानी नहीं आ रहा है। इस कारण उन्हें पानी के लिए तरसना पड़ रहा है। मवेशियों को पिलाने के लिए भी पानी नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि नलों में पानी न आने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। गांव में कोई भी प्राकृतिक जलस्रोत नहीं है और न ही कोई हैंडपंप है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि चाहे गर्मी हो या बरसात या फिर सर्दी साल के 12 महीने गांव में अक्सर पानी की दिक्कत रहती है। सबसे ज्यादा दिक्कत तब होती जब स्कीम की मोटर या पंप में कोई खराबी आ जाती है या फिर बिजली की आपूर्ति नहीं होती। कई-कई दिनों तक गांव में पानी नहीं आता है।
ग्रामीणों का कहना है कि विभाग पुरानी मोटर और पंप को रिपेयर करके ही काम चलाया जा रहा है। जबकि स्कीम में नई मोटर व पंप की जरूरत है। ग्रामीणों ने जल शक्ति विभाग के उच्च अधिकारियों से समस्या का स्थायी हल करने की मांग की है ताकि ग्रामीणों को पानी के लिए दिक्कतों का सामना न करना पड़े।

ट्रांसफार्मर में खराबी आने से पेयजल आपूर्ति ठप : सुरेश पुरी
जल शक्ति विभाग उपमंडल स्वारघाट के कनिष्ठ अभियंता सुरेश पुरी ने बताया कि करीब पांच दिन पहले सूचना मिली है। समलेटू उठाऊ पेयजल योजना के लिए जिस ट्रांसफार्मर से बिजली की आपूर्ति होती है उसमें कोई तकनीकी खराबी आ गई है। इसके चलते स्कीम से जुड़े गांवों में पानी की आपूर्ति ठप है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed