फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   civic amenities

घुमारवीं रोजगार कार्यालय के भवन का निर्माणकार्य शुरू

Tue, 01 Dec 2020 10:47 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 01 Dec 2020 10:47 PM IST
विज्ञापन
civic amenities
घुमारवीं (बिलासपुर)। उपमंडल घुमारवीं में रोजगार कार्यालय के भवन का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। इसके लिए 68 लाख रुपये मंजूर हुए हैं। घुमारवीं रोजगार कार्यालय को करीब 36 साल बाद अपना भवन मिलने जा रहा है। वहीं हाल ही में सीएम जयराम ठाकुर ने घुमारवीं में मिनी सचिवालय का शिलान्यास किया है। इसमें सभी कार्यालय बनाए जाएंगे। अब सवाल यह उठता है कि जब मिनी सचिवालय में एक ही छत के नीचे रोजगार कार्यालय भी खुलना है तो अलग से भवन निर्माण की क्या आवश्यकता पड़ गई।
विज्ञापन

गौर रहे कि घुमारवीं उपमंडल का रोजगार कार्यालय पिछले 36 वर्षों से किराये के भवन में चल रहा था। अब भवन निर्माण का काम शुरू कर दिया गया है। घुमारवीं शहर में यह कार्यालय 1984 में शुरू हुआ था। इसके बाद सरकारें आती और जाती रहीं, लेकिन सरकारी कार्यालय निजी भवन में चलता रहा। भवन का निर्माण भी तब करवाया जा रहा है जब शहर में मिनी सचिवालय का निर्माण कार्य भी जल्द शुरू होने वाला है। शहर में स्थानीय प्रशासन ने मिनी सचिवालय के लिए सभी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद मुख्यमंत्री से शिलान्यास करवा दिया है। इसका निर्माण भी तय समय सीमा में करना है। रोजगार कार्यालय का अलग भवन का निर्माण करके सरकारी खजाने को चपत क्यों लगाई जा रही है। सचिवालय में सभी विभागों के कार्यालय होंगे। रोजगार कार्यालय 36 सालों से निजी भवन में चल रहा है तो लगभग एक साल और इंतजार कर सरकारी खजाने को चपत लगने से बचाया जा सकता है। जिला रोजगार अधिकारी प्यारेलाल दड़ोच ने कहा कि घुमारवीं रोजगार कार्यालय के भवन के लिए जमीन सहित सभी औपचारिकताएं पूरी कर दी गई हैं। विभाग ने टेंडर आवंटित कर दिया है। रोजगार कार्यालय काफी समय से निजी भवन में चल रहा है। अब कार्यालय का शीघ्र अपना भवन होगा।
विज्ञापन

एसडीएम शशिपाल शर्मा ने कहा कि शहर में मिनी सचिवालय बनाया जा रहा है। इसमें सभी विभागों के कार्यालय एक छत के नीचे होंगे। रोजगार कार्यालय का निर्माण कार्य शुरू हो गया है, इसकी जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed