फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   civic amenities

रविवार को दुकानें बंद रखने के आदेश पर भड़के

Sat, 28 Nov 2020 11:26 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 28 Nov 2020 11:26 PM IST
विज्ञापन
civic amenities
श्री नयनादेवी जी (बिलासपुर)। प्रदेश सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार जिला प्रशासन ने श्री नयनादेवी में दुकानदारों को हिदायत दी है कि रविवार को दुकानें बंद रखें। सरकार और प्रशासन के इस निर्णय से दुकानदार काफी परेशान हैं।
विज्ञापन

दुकानदारों अजय कुमार, नीरज शर्मा, शशिपाल शम्मी डाबरा, सोनू राम, कर्म चंद ने कहा कि कोविड-19 के चलते पिछले 6 महीने दुकानें बंद रहीं। सारा सामान दुकानों में खराब हो गया। बच्चों का पालन-पोषण करना मुश्किल हो गया था। कहा कि रविवार के दिन श्री नयनादेवी शक्तिपीठ में काफी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। इससे अच्छा कारोबार होता है। यहां के दुकानदारों का कारोबार रविवार या छुट्टी वाले दिन पर निर्भर करता है, लेकिन इस पर भी अब रोक लगा दी गई है। दुकानदारों ने सरकार से मांग की है कि हिमाचल के शक्तिपीठों में जो दुकानदार हैं उनके बारे में अलग से रणनीति बनाई जाए, ताकि महामारी के समय जो नुकसान हुआ है उसकी कुछ भरपाई की जा सके।
विज्ञापन

जिला प्रशासन की तरफ से मंदिर अधिकारी हुसन चंद चौधरी की अगुवाई में व्यापारियों के साथ बैठक की गई। प्रशासन की तरफ से दुकानदारों को हिदायत दी गई कि वह रविवार के दिन अपनी दुकानें बंद रखें। दुकानदारों ने इसका विरोध किया है। वहीं मंदिर अधिकारी हुसन चंद ने बताया कि दुकानदारों ने विरोध किया है उसके बारे में जिलाधीश बिलासपुर को अवगत करवा दिया गया है। उनके आदेशों के अनुसार की आगे का फैसला लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed