फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   civic amenities

मिठाई के साथ डिब्बे को न तोलें दुकानदार वरना होगी कार्रवाई

Mon, 09 Nov 2020 10:32 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 09 Nov 2020 10:32 PM IST
विज्ञापन
civic amenities
बिलासपुर। दीवाली पर्व के उपलक्ष्य पर लोगों को मिठाई विक्रेताओं की ठगी से बचाने के लिए विधिक माप विज्ञान विभाग ने कमर कस ली है। सहायक नियंत्रक प्रवीण सिउटा ने मिठाई विक्रेताओं को आगाह किया है कि मिठाई के साथ डिब्बे का वजन न करें अन्यथा शिकायत मिलने पर उनके विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने उपभोक्ताओं से आग्रह किया कि अगर विक्रेता मिठाई के साथ डिब्बे का वजन करते हैं तो बेखौफ होकर विधिक माप विज्ञान विभाग कार्यालय बिलासपुर के दूरभाष नंबर 01978-221715 या फिर मुख्यमंत्री हेल्प लाइन नंबर 1100 पर शिकायत करें। विधिक माप विज्ञान विभाग के निरीक्षक तुरंत दोषी मिठाई विक्रेताओं के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई अमल में लाएंगे। एक्सपाइरी डेट का अवश्य निरीक्षण करें। अगर कोई खामी पाई जाती है तो उपरोक्त नंबर पर शिकायत करें। अगर गाड़ी में डीजल या पेट्रोल भरवा रहे हों और आपको उनकी कार्यप्रणाली पर शंका हो तो भी माप विज्ञान विभाग को शिकायत करें। सहायक नियंत्रक अधिकारी प्रवीण सिउटा ने बताया कि चालू वर्ष में डीजल व पेट्रोल डालते समय जिला बिलासपुर, हमीरपुर व ऊना से पांच शिकायतें उनके पास आई थीं।
विज्ञापन

माप विज्ञान विभाग ने इन शिकायतों पर तुरंत संबंधित पेट्रोल पंपों का निरीक्षण किया। नियमानुसार कार्रवाई करते हुए जो भी कमियां पाई गईं उन्हें पेट्रोल पंप संचालकों को दूर करने की हिदायतें दी गईं। उन्होंने विभिन्न प्रकार के उद्यमियों, व्यवसायियों व मिठाई विक्रेताओं से आग्रह किया कि समय पर अपने माप-तोल के यंत्रों का नवीनीकरण करवा लें। प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण करने के आदेश दिए गए हैं। दोषी पाए जाने पर नियमानुसार सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed