फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   civic amenities

तरौंतडा-दाबला-मोरसिंघी सड़क का होगा सुधारीकरण

Mon, 19 Oct 2020 10:33 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
civic amenities
घुमारवीं (बिलासपुर) खस्ताहाल हो चुकी तरौंतडा-दाबला-मोरसिंघी सड़क का सुधारीकरण होगा। नौ किलोमीटर लंबी इस सड़क के सुधारीकरण पर 458.51 लाख रुपये खर्च होंगे। इसकी पुष्टि घुमारवीं के विधायक एवं खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेंद्र गर्ग ने की है।
विज्ञापन

खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेंद्र गर्ग ने बताया कि सड़क की हालत सुधारने के कार्य का शुभारंभ केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री एवं सांसद अनुराग ठाकुर 21 अक्तूबर को करेंगे। सड़क की हालत सुधरने से कोठी, दाबला पंचायतों के गांवों के अलावा नगर परिषद घुमारवीं के हजारों लोगों को लाभ मिलेगा। जबकि सैकड़ों वाहन चालकों को भी परेशान नहीं होना पड़ेगा।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक जिस समय इस सड़क का निर्माण किया गया था, उस समय वाहनों की आवाजाही बहुत कम थी। लेकिन, वर्तमान में सड़क पर वाहनों की आवाजाही अधिक बढ़ गई है। इस सड़क से प्रतिदिन सैकड़ों वाहन गुजरते हैं। इस सड़क से घुमारवीं और सदर विस क्षेत्र की हजारों आबादी लाभान्वित होती है। वाहनों की संख्या में इजाफा होने से सड़क कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त हो गई है। सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढों की भरमार है। वाहन चलाना तो दूर, पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स
तरौंतडा-दाबला-मोरसिंघी सड़क का सुधारीकरण होगा। आठ किलोमीटर लंबी इस सड़क पर 458.51 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। सड़क के कार्य का शुभारंभ केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर करेंगे। केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री विश्रामगृह घुमारवीं में बैठक करेंगे और जनसमस्याएं भी सुनेंगे।
राजेंद्र गर्ग, खाद्य आपूर्ति मंत्री
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed