{"_id":"5f4bdc918ebc3e3cfb2b089e","slug":"civic-amenities-bilaspur-news-sml3434580126","type":"story","status":"publish","title_hn":"वार्ड एक अनुसूचित जाति महिला और वार्ड सात अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वार्ड एक अनुसूचित जाति महिला और वार्ड सात अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घुमारवीं (बिलासपुर)। सात सदस्यों वाली घुमारवीं नगर परिषद में अनुसूचित जाति एवं महिलाओं के लिए वार्ड आरक्षित होने से स्थिति रौचक बन गई है। अनुसूचित जाति महिला के लिए वार्ड एक बड्डू और अनुसूचित जाति के लिए वार्ड सात दकड़ी आरक्षित किया गया है।
महिलाओं के लिए वार्ड आरक्षण की प्रक्रिया जारी है। इसकी अभी अधिसूचना उपायुक्त बिलासपुर के माध्यम से जारी नहीं हुई है। हमीरपुर सहित कई शहरी निकायों में महिलाओं के लिए वार्ड आरक्षण को लेकर असमंजस की स्थिति है। इसके चलते शनिवार को हिमाचल प्रदेश सरकार के शहरी विकास विभाग ने शहरी निकायों में महिलाओं के लिए वार्ड चयन की प्रक्रिया के संदर्भ में स्पष्टीकरण जारी किया गया है। मौजूदा प्रक्रिया के अनुसार वार्ड नंबर 2 इंदिरा और वार्ड नंबर 4 कल्याणा महिलाओं के लिए आरक्षित होने की चर्चा है। वार्ड नंबर 4 कल्याणा के स्थान पर वार्ड नंबर 6 टिकरी महिलाओं के लिए आरक्षित होगा।
मौजूदा परिदृश्य के चलते नगर परिषद के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष सहित सभी दिग्गज उम्मीदवारों को अपनी राजनीतिक बिसात नए सिरे से बिछानी होगी। वर्तमान नगर परिषद अध्यक्ष राकेश चोपड़ा जो वार्ड नंबर 2 इंदिरा से जीतकर आए हैं उन्हें वार्ड नंबर 3 आंबेडकर, वार्ड नंबर 4 कल्याणा या वार्ड नंबर 5 बजोहा का रुख करना पड़ सकता है। वहीं नगर परिषद उपाध्यक्ष रीता सहगल का वार्ड नंबर चार कल्याणा के स्थान पर वार्ड नंबर 1 बड्डू या वार्ड नंबर 7 दकड़ी से चुनावी समर में उतरने का अनुमान है। पूर्व अध्यक्ष गीता महाजन वार्ड नंबर 2 इंदिरा, पूर्व नगर परिषद उपाध्यक्ष अश्विनी रतवान वार्ड नंबर 5 बजोहा, व्यापार मंडल के प्रधान हेमराज संख्यान वार्ड नंबर 3 आंबेडकर से चुनावी ताल ठोक सकते हैं। वार्ड नंबर 6 टिकरी से वर्तमान पार्षद एवं कांग्रेस नेता श्याम शर्मा श्यामू वार्ड नंबर 5 या महिला आरक्षित होने पर वार्ड नंबर 4 से चुनावी समर में उतर सकते हैं।
विज्ञापन
उधर, वार्ड नंबर 3 आंबेडकर से पूर्व पार्षद एडवोकेट अमरदीप चुनावी दावेदारी प्रस्तुत करेंगे।
हालांकि स्थिति नगर परिषद घुमारवीं में महिलाओं के लिए आरक्षित वार्ड की अधिसूचना के उपरांत ही स्पष्ट हो पाएगी।