फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   civic amenities

मनरेगा कार्य पर बुलाकर करवाया घंटों इंतजार,

Tue, 23 Jun 2020 09:15 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2020 09:15 PM IST
विज्ञापन
civic amenities
बिलासपुर। ग्राम पंचायत कोठीपुरा के प्रधान पर गांव की महिलाओं ने मनरेगा कार्य में हेरफेर करने के आरोप लगाए हैं। इसको लेकर महिलाओं ने उपायुक्त बिलासपुर को ज्ञापन सौंपा है। उपायुक्त बिलासपुर ने इसकी जांच के लिए संबंधित विभाग के अधिकारी को आदेश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन

गांव न्याही सारली के गरीब परिवारों की महिलाओं को कोरोना महामारी के चलते लॉकडाउन होने से घर खर्च चलाने में परेशानी हो रही है। पैसे के अभाव में इन परिवारों को दो वक्त की रोटी पर बन आई है। इसके चलते इन्होंने पंचायत प्रधान से राष्ट्रीय रोजगार गारंटी योजना के तहत रोजगार मांगा। लेकिन, इन्हें काम नहीं मिला। दीपा कुमारी, सलोचना देवी, कांता देवी, गायत्री देवी, सोमा देवी, रमिला देवी, रमा देवी, सोमा देवी, गंगोत्री देवी सहित अन्य दर्जनों महिलाओं ने उपायुक्त को ज्ञापन देकर अवगत करवाया है।
विज्ञापन

महिलाओं का आरोप है कि पंचायत की ओर से महिलाओं के नाम का मस्टरोल भी जारी किया गया। इसमें कुलदीप कुमार के भूमि सुधार का काम करना था। 16 जून को जैसे ही मस्टरोल की सूचना कामगार महिलाओं को मिली तो वे रोजगार को लेकर बहुत खुश हुई। लेकिन, जब काम करने के लिए कुलदीप कुमार के घर पर गईं तो कहा गया कि यह काम इनसे नहीं करवाना है। ठेकेदार को काम के लिए बुलाया है। महिलाओं का कहना है कि एक बजे तक वहां पर बैठी रहीं। जब प्रधान को इस बारे में अवगत करवाया तो उन्होंने वापस घर जाने को कह दिया। कहा कि प्रधान के इस रवैये से हमारे आत्मसम्मान को ठेस पहुंची है। महिलाओं ने आरोप लगाया है कि प्रधान कामगारों की जगह ठेकेदार के जरिये जेसीबी से काम करवाते हैं। इससे जरूरतमंद परिवार इस योजना से लाभान्वित नहीं हो पाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
संबंधित विभाग के अधिकारियों को दिए गए हैं जांच के आदेश : डीसी
महिलाओं ने समस्या से अवगत करवाया है। संबंधित विभाग के अधिकारियों को इस बारे में जांच के आदेश जारी कर दिए हैं। अगर इसमें कोई दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
राजेश्वर गोयल, उपायुक्त, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed