{"_id":"5ed51faf8ebc3e903e71aae6","slug":"civic-amenities-bilaspur-news-sml33448673","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में 30 रूटों पर दौड़ीं बसें, नाममात्र दिखे मुसाफिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में 30 रूटों पर दौड़ीं बसें, नाममात्र दिखे मुसाफिर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलासपुर। जिले में सोमवार से भले ही बस सेवा शुरू हो गई हो, लेकिन पहले दिन बसों में सफर करने वाले लोगों की संख्या न के बराबर रही। सुबह शिमला को रवाना हुई बस में केवल चार लोग सफर करने वाले थे। जबकि अन्य बसों में भी सवारियां नाममात्र थीं। हालांकि हमीरपुर से बद्दी के लिए रवाना बस में लोगों की संख्या काफी रही।
उल्लेखनीय है कि कोरोना संक्रमण के कारण लंबे समय से एचआरटीसी की बस सेवा बंद थी। पहली जून से प्रदेश भर में बस सेवा शुरू हो गई है। जिले से आज केवल तीस रूटों पर बसें भेजी गईं। लेकिन बसों में लोगों ने सफर करने में कोई रुचि नहीं दिखाई।
बिलासपुर से शिमला के लिए सुबह सात बजे बस रवाना हुई। इसके बाद सोलन, कालका, श्री नयना देवी जी, घुमारवीं, लुहणू घाट, तरेड़, किरतुपर जाने वाली बस स्वारघाट तक भेजी गई। इसके अलावा अन्य ग्रामीण रूटों पर भी बस सेवा भेजी गई है। इसके अलावा रूटों पर भेजने से पहले बसों को सैनिटाइज किया गया।
विज्ञापन
एचआरटीसी बिलासपुर के आरएम मेहर चंद ने बताया कि सोमवार से जिले में बस सेवा शुरू हो गई है। करीब 30 रूटों पर बस सेवा भेजी गई है। उन्होंने कहा कि पहले दिन बसों में सफर करने वालों की संख्या नाममात्र रही। आने वाले दिनों पूरी स्थिति साफ होगी। इसके बाद आगे की रूपरेखा तैयार की जाएगी। कहा कि जैसे-जैसे डिमांड आएगी उन स्थानों के लिए बस सेवा शुरू कर दी जाएगी।