{"_id":"5ed27bff8ebc3e907f18c037","slug":"civic-amenities-bilaspur-news-sml3343137138","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में 60 फीसदी सवारियों के साथ दौड़ेंगी बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में 60 फीसदी सवारियों के साथ दौड़ेंगी बसें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलासपुर। जिले में एक मई से 60 फीसदी सवारियों के साथ बस सेवा शुरू होने जा रही है। इसके लिए एचआरटीसी बिलासपुर ने पूरा खाका तैयार कर लिया है। वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से परिवहन मंत्री के साथ बैठक का आयोजन किया गया। इसमें हर जिला से फीडबैक लिया गया। आरएम बिलासपुर मेहर चंद का कहना है कि एक मई से जिले में बस सेवा शुरू करने का पूरा खाका तैयार कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि निगम लोगों को हरसंभव सेवा मुहैया करवाने के लिए पूरी तरह से तैयार है।
योजना के अनुसार पहली मई से एचआरटीसी सभी जिलों में चल रहे रूटों पर बस सेवा शुरू करने जा रहा है। हालांकि अभी कुल्लू, मनाली और धर्मशाला के लिए बस सेवाएं जिला में व्यवस्था सुचारु रूप से चलने के बाद ही शुरू की जाएंगी। इसके अलावा जिला में जहां-जहां रात को ड्राइवर-कंडक्टर को रुकना पड़ता है वहां उन्हें किसी प्रकार की परेशानी न हो इसकी पूरी व्यवस्था होने के बाद ही बस सेवा रात्रि रूट पर भेजी जाएगी। पहले क्षेत्र के पंचायत प्रधान से बात कर चालक और परिचालक को रहने, खाने और शौचालय की सुविधा मुहैया करवानी होगी। इसके बाद उक्त रूट पर देर शाम की बस सेवा शुरू की जाएगी। वहीं जिला में बस सेवा शुरू करने के लिए शनिवार को सभी डिपो के आरएम ने परिवहन मंत्री गोविंद ठाकुर के साथ विस्तार से चर्चा की है।
आरएम बिलासपुर मेहर चंद ने बताया कि सोमवार से जिले में 60 फीसदी सवारियों के साथ बस सेवा शुरू कर दी जाएगी। पहले जिला में ही बस सेवा सुचारु रूप से शुरू की जाएगी। इसके बाद ही धर्मशाला, शिमला और मनाली आदि स्टेशनों को बस सेवा शुरू होगी। उन्होंने बताया कि एचआरटीसी की हर क्षेत्र के लिए बस सेवा मुहैया करना प्राथमिकता रहेगी।