फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   chura poast recovered in bilaspur

चार किलोग्राम चूरापोस्त बरामद, आरोपी फरार

Tue, 16 Feb 2021 11:41 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 16 Feb 2021 11:41 PM IST
विज्ञापन
chura poast recovered in bilaspur
बिलासपुर। बरमाणा थाना पुलिस ने गुप्त सुचना के आधार पर ग्राम पंचायत बैरी रजादियां के दसगांव में दबिश देकर एक गैरेज के ऊपर बने कमरे से 4.054 किलोग्राम चूरापोस्त बरामद किया है। आरोपी फरार हो गया है। पुलिस ने बरमाणा थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार बरमाणा पुलिस टीम बैरी में गश्त कर रही थी। सूचना मिली कि दसगांव निवासी विनोद अपने गैरेज के ऊपर बने कमरे में नशा बेचने का कारोबार करता है। पुलिस टीम मौके पर पहुंची। दरवाजे पर ताला लगा था। पुलिस ने ताले को तोड़कर कमरे में प्रवेश किया। बेड बॉक्स को खोलकर देखा तो उसमें एक बैग बरामद हुआ। जांच करने पर 4.054 किलोग्राम चूरापोस्त बरामद हुआ। पुलिस ने चूरापोस्त को अपने कब्जे में लेकर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

एसपी दिवाकर शर्मा ने मामले की पुष्टि की है। बताया कि आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। आरोपी मौके पर नहीं था, उसकी तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed