{"_id":"6137ae1f8ebc3eb502028c09","slug":"chitta-recovered-from-two-boys-bilaspur-news-sml3830727187","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिकअप में सवार दो युवकों से 7.15 ग्राम चिट्टा बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिकअप में सवार दो युवकों से 7.15 ग्राम चिट्टा बरामद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलासपुर। सदर पुलिस चौकी के अंतर्गत पुलिस टीम ने वेटरनेरी चौक के पास चंडीगढ़ की तरफ से आ रही एक पिकअप में सवार दो युवकों से 7.15 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। पुलिस ने चिट्टे को कब्जे में लेकर दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
पुलिस से मिली जानकारी अनुसार सदर पुलिस चौकी की टीम शहर के वेटरनेरी चौक पर नाके पर तैनात थी। इसी दौरान चंडीगढ़ की तरफ से आई एक पिकअप को जांच के लिए रोका गया। पिकअप में सवार दो युवक पुलिस को देखकर घबरा गए। पुलिस ने शक के आधार पर दोनों की तलाशी ली तो 7.15 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
डीएसपी राजकुमार ने मामले की पुष्टि की है। बताया कि आरोपियों कि पहचान फतेहराम (34) कुल्लू और सौरभ (22) मंडी के रूप में हुई है। मामला दर्ज कर लिया है।