फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   chitta recovered

गाड़ी में सवार दो लोगों से 23.7 ग्राम चिट्टा पकड़ा

Tue, 21 Dec 2021 10:57 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 21 Dec 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
chitta recovered
बिलासपुर। सदर थाना के अंतर्गत सोमवार मध्यरात्रि को पुलिस टीम ने घाघस पुल पर नाके के दौरान कार में सवार दा लोगों से 23.7 ग्राम चिट्टा पकड़ा है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार पुलिस टीम ने घाघस पुल पर नाका लगाया हुआ था। नाके पर वाहनों की जांच की जा रही थी। इसी दौरान एक सफेद रंग की एचपी नंबर की कार बिलासपुर की तरफ से आई। पुलिस ने गाड़ी को रुकने के लिए कहा, वहीं गाड़ी में बैठे दो लोग पुलिस को देखकर घबरा गए। उसके बाद पुलिस ने गाड़ी की तलाशी ली। तलाशी के दौरान गाड़ी से 23.7 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।
विज्ञापन

एसपी एसआर राणा ने बताया कि आरोपियों की पहचान नीरथ राम (26) गांव छोटा बूईन डाकघर व तहसील भुंतर जिला कुल्लू व अरुण वर्मा (36) वार्ड नंबर 4 गांव व डाकघर पिपलाआगे तहसील भुंतर जिला कुल्लू के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed