{"_id":"601568458ebc3e340a04b110","slug":"children-will-not-be-allowed-to-eat-outside-school-bilaspur-news-sml359277933","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों को स्कूल से बाहर खाने की नहीं होगी अनुमति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों को स्कूल से बाहर खाने की नहीं होगी अनुमति
विज्ञापन
बिलासपुर। जिले के 163 सरकारी स्कूलों ने कक्षाएं शुरू करने के लिए उप निदेशकों को माइक्रो प्लान भेज दिए हैं। स्कूलों के प्रबंधन ने तय किया है कि बच्चे घर से खाना लेकर आएंगे। किसी भी बच्चे को स्कूल परिसर से बाहर जाकर खाने की अनुमति नहीं होगी।
स्कूलों में लंच टाइम को दो भागों में बांटा गया है। पहले मिड डे मील होगा। आठवीं और पांचवीं कक्षा के मिड डे मील टाइम पूरा होने पर अन्य कक्षाओं का लंच टाइम होगा। क्लासरूम में अध्यापक इस बात का विशेष ध्यान रखेगा कि वो तभी क्लास छोड़ेगा जब दूसरा अध्यापक पहुंचेगा। इसके अलावा सभी बच्चे क्लासरूम में एक सीट छोड़कर बैठेंगे। सैनिटाइजेशन का पूरा ध्यान रखेंगे। किसी भी सर्दी जुकाम से ग्रसित बच्चे को स्कूल आने की अनुमति नहीं होगी। बच्चे घर से स्कूल आएंगे और स्कूल से सीधे घर जाएंगे। मास्क पहनना सबके लिए जरूरी होगा।
उप निदेशक उच्च शिक्षा विभाग राजकुमार ने बताया कि जिले के सभी सरकारी स्कूलों का माइक्रो प्लान तैयार हो गया है। स्कूल प्रबंधनों को जिम्मेदारी सौंपी गई है कि वो किस तरह से कक्षाएं शुरू करवाएंगे। उन्होंने कहा कि निजी स्कूलों में भी कक्षाएं 1 फरवरी से ही शुरू की जा रही हैं। माइक्रो प्लान तैयार करने को केवल सरकारी स्कूलों को कहा गया था। निजी शिक्षा संस्थानों को भी कोविड नियमों को ध्यान में रखकर ही कक्षाएं शुरू करनी होंगी।