फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Children staged Shiva-Parvati marriage in the ceremony.

Bilaspur News: समारोह में बच्चों ने शिव-पार्वती विवाह का किया मंचन

Mon, 25 Dec 2023 11:23 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 25 Dec 2023 11:23 PM IST
विज्ञापन
Children staged Shiva-Parvati marriage in the ceremony.
- डीएवी स्कूल घुमारवीं में मनाया वार्षिक समारोह
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। डीएवी घुमारवीं में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह मनाया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने पहाड़ी नाटी, हरियाणवी लोक, पंजाबी भंगड़ा और अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। समारोह में मेधावियों को पुरस्कार भेंट कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना के साथ हुई। स्वागत गीत को क्लासिकल डांस के साथ प्रस्तुत किया गया। बच्चों ने पहाड़ी गीत, पहाड़ी समूह गीत पेश कर लोगों को मंत्र मुक्त कर दिया। एलकेजी के बच्चों ने नृत्य में अपनी प्रस्तुति दी। वहीं, यूकेजी के बच्चों ने मोबाइल एडिक्शन पर दिखाई अपनी प्रस्तुति से सभी का दिल जीत लिया। कार्यक्रम में यूकेजी के बच्चों द्वारा किए भंगडे ने लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। इसके अलावा शिव विवाह, गीत, लघु नाटक की मिश्रित पेशकश के साथ-साथ बच्चों ने महाभारत का बेहतरीन मंचन किया। बच्चों ने हनुमान चालीसा, झांसी की रानी पर नृत्य, कव्वाली, रामायण, हरियाणवी लोक, पंजाबी भंगड़ा, नाटी और अन्य कार्यक्रम प्रस्तुत कर मुख्य अतिथि और अभिभावकों से खूब वाहवाही बटोरी। समारोह में कैबिनेट मंत्री राजेश धर्माणी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। प्रधानाचार्य विनोद शर्मा ने मुख्य अतिथि के समक्ष स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि ने कहा कि डीएवी संस्था न केवल प्रदेश अपितु देश के अनेक क्षेत्रों में शैक्षणिक संस्थाओं एवं शिक्षा के विस्तार के लिए एक समृद्ध और वृहद ढांचे के रूप में प्राचीन समय से कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि डीएवी संस्थान के शिक्षा के प्रसार के लिए प्रयुक्त ढांचे को सरकार द्वारा भी प्रदेश में शिक्षा का स्तर बढ़ाने के लिए समानांतर रूप में उपयोग करने के प्रति मुख्यमंत्री से चर्चा की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश के बजट का पांचवां हिस्सा शिक्षा पर खर्च किया जा रहा है। प्रदेश सरकार द्वारा शैक्षणिक स्तर को और विकसित करने व माहौल को सुधारने के लिए गंभीरता से प्रयास किया जा रहे हैं। उन्होंने बच्चों से आग्रह किया कि वह शिक्षा के साथ-साथ हम अन्य गतिविधियों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लें। उन्होंने कहा कि हमें मूल्य पर आधारित शिक्षा के साथ-साथ समाज में व्याप्त मौलिकता के प्रति भी ज्ञान अर्जित करना है। उन्होंने कहा कि मानव के भविष्य का आधार विद्यालय है। इस मौके पर उप मंडल अधिकारी घुमारवीं गौरव चौधरी, प्राथमिक शिक्षा विभाग के उपनिदेशक बीडी शर्मा, उप पुलिस अधीक्षक राजेंद्र जसवाल, पीटीए प्रधान होशियार सिंह, नगर परिषद के उपाध्यक्ष श्याम शर्मा, शिव शक्ति कान्वेंट स्कूल की प्रधानाचार्य निर्मला देवी, ग्राम पंचायत दकड़ी उप प्रधान पवन जमवाल, खंड कांग्रेस प्रधान जागीर सिंह मेहता, पीटीए वाइस प्रेसिडेंट डॉक्टर आलोक, पीटीए सचिव अंशिका महाजन और अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट

समारोह में इन्हें किया सम्मानित

समारोह में कुंज शर्मा, काव्य जसवाल, श्रेया मनकोटिया, महक शर्मा, सक्षम महाजन, प्रज्ञा सिंह, हरीश, अभिनव भारद्वाज, शांभवी, शुभम ठाकुर, एनसीसी कैडेट खेमराज, सौम्या, आर्यवीर, करणवीर, कुसंगा, कृष्णन, आदर्श ठाकुर, अतुल, विपुल, हर्षिता, दीपिका, इशिता, दीपांशी और अन्य को मुख्य अतिथि ने सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed