फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Children should obey the orders of their teachers and parents and stay away from drugs.

Bilaspur News: बच्चे अपने गुरुजनों, माता-पिता की आज्ञा का करें पालन, नशे से रहें दूर

Sat, 03 Jan 2026 11:07 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Sat, 03 Jan 2026 11:07 PM IST
विज्ञापन
Children should obey the orders of their teachers and parents and stay away from drugs.
व्यास स्कूल चांदपुर में आयोजित वार्षिक समारोह में उपस्थित बच्चे व अन्य। स्रोत: स्कूल प्रबंधन।
शिक्षा, खेल, सांस्कृतिक गतिविधियों में अव्वल रहने वाले मेधावी नवाजे
विज्ञापन

व्यास पब्लिक स्कूल चांदपुर में मनाया वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। व्यास पब्लिक स्कूल चांदपुर में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह उत्सव के साथ मनाया गया। समारोह में डीएसपी हेडक्वार्टर मदन धीमान ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।

मुख्याध्यापक संजीव गौतम ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। समारोह में बच्चों ने पहाड़ी नाटी, भांगड़ा, लोक नृत्य, देशभक्ति, लोक संस्कृति सहित विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मुख्यातिथि शिक्षा, खेल सहित सांस्कृतिक गतिविधियों में अव्वल रहने वाले मेधावियों को सम्मानित किया। समारोह में सान्वी, दीक्षा शर्मा, कृतिका ठाकुर, वंदना, वर्षा, लक्षिता, कनिका, तमन्ना, शरण्या, अर्पित, दिव्यांश, शिवांश शर्मा, नव्यांशी, अनिक्षा, कथा, वैष्णवी गौतम, कृतिका, अहम, अक्षिता, रिद्धिमा, लक्ष्य, मोहित, आरुषि, वंशिका आदि बच्चों को सम्मानित किया गया। विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में डहेलिया लिली हाउस ने पहला, जैसमिन ने दूसरा और मेरी गोल्ड हाउस ने तीसरा स्थान हासिल किया। स्टेट लेवल की कबड्डी चैंपियनशिप में भाग लेने वाली खिलाड़ी कृतिका भारद्वाज और नेशनल लेवल पर 57 किलोग्राम भार वर्ग में वैष्णवी गौतम को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। मुख्यातिथि ने कहा कि वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह इनाम प्राप्त करने वाले बच्चों के लिए विशेष दिन होता हैं। ऐसे में उन बच्चों को भी हतोत्साहित नहीं होना चाहिए जिन्हें इनाम नहीं मिल पाया है। ऐसे में बच्चों को और कड़ी मेहनत करनी चाहिए। बच्चों को अपने गुरुजनों और माता-पिता की आज्ञा का पालन करना और नशे से दूर रहना चाहिए। इस अवसर पर रश्मि गौतम, चंचल, हरिओम चंदेल, वासुदेव ठाकुर, मुंशी राम भारद्वाज, राजदीप अग्रवाल, शकुंतला गौतम, पंचायत प्रधान ललिता ठाकुर, सिम्मी अग्रवाल, पुष्पा गौतम, अभिभावक आदि मौजूद रहे।

व्यास स्कूल चांदपुर में आयोजित वार्षिक समारोह में उपस्थित बच्चे व अन्य। स्रोत: स्कूल प्रबंधन।

व्यास स्कूल चांदपुर में आयोजित वार्षिक समारोह में उपस्थित बच्चे व अन्य। स्रोत: स्कूल प्रबंधन।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed