फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Children performed brilliantly in sports competition

Bilaspur News: बच्चों ने खेलकूद स्पर्धा में किया शानदार प्रदर्शन

Sun, 29 Jun 2025 11:40 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Sun, 29 Jun 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
Children performed brilliantly in sports competition
-अंकित, शिवम जस्सल को क्रिकेट खेल में दिया सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी पुरस्कार
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। डीएवी स्कूलों की क्लस्टर स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता डीएवी स्कूल घुमारवीं में हुई। इसमें डीएवी स्कूल बिलासपुर के बच्चों ने शानदार प्रदर्शन किया।

बास्केटबाल में अंडर-17 वर्ग में स्कूल की टीम विजेता और अंडर-19 वर्ग में उपविजेता रही। कराटे स्पर्धा में लड़कियों ने आठ स्वर्ण, चार रजत और दो कांस्य पदक प्राप्त किए। इसी खेल में लड़कों ने 14 स्वर्ण और एक रजत पदक प्राप्त किया। जूडो खेल में लड़कियों ने छह स्वर्ण, दो रजत और लड़कों ने आठ स्वर्ण एक रजत पदक प्राप्त किया। वुशू खेल में लड़कों ने दो स्वर्ण, एक रजत और एक कांस्य पदक प्राप्त किया। लड़कों के शतरंज खेल के अंडर-19 वर्ग में टीम उपविजेता, अंडर-17 वर्ग में विजेता और अंडर-14 वर्ग में उपविजेता रही। लड़कियों के शतरंज खेल के अंडर-17 वर्ग में टीम विजेता रही। लड़कों की फुटबाल स्पर्धा में अंडर-19 वर्ग में टीम उपविजेता रही। लड़कों के क्रिकेट खेल के अंडर-14 वर्ग में टीम विजेता और अंडर-19 वर्ग में टीम उपविजेता रही। इसमें अंकित और शिवम जस्सल को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी पुरस्कार से नवाजा गया। बॉक्सिंग खेल में स्कूल की टीम उपविजेता रही। कुश्ती खेल में स्कूल की टीम विजेता रही। रोलर स्केटिंग में स्कूल की टीम उपविजेता रही। डीएवी बिलासपुर की प्रधानाचार्य मोनिका वात्सायन ने विजेताओं को बधाई दी और भविष्य में भी इसी प्रकार खेलों में नाम हासिल करने के लिए शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed