फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Children danced to the song 'Chu-Chu Karti Aai Chidiya'

Bilaspur News: चू-चू करती आई चिड़िया गाने पर झूमे बच्चे

Sat, 06 Dec 2025 11:34 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 06 Dec 2025 11:34 PM IST
विज्ञापन
Children danced to the song 'Chu-Chu Karti Aai Chidiya'
नॉप्स स्कूल घुमारवीं में वार्षिक समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते हुए बच्चे। स्रोत
नॉप्स स्कूल घुमारवीं के वार्षिक समारोह में मेधावी सम्मानित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। नॉप्स पब्लिक स्कूल घुमारवीं में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह मनाया गया। इस अवसर पर सेवानिवृत्त उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. ओपी शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
स्कूल प्रबंधन ने मुख्यातिथि का शॉल, टोपी और स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया। नर्सरी के बच्चों ने चुन-चुन करती आई चिड़िया दाल का दाना लाई चिड़िया पर नाचकर दर्शकों का दिल जीत लिया। इसके अलावा बच्चों ने जुंबा डांस, गिद्दा, कव्वाली, हरियाणवी नृत्य, भंगड़ा, लेजी डांस, नाटी आदि कार्यक्रम प्रस्तुत किए। प्रधानाचार्य नीलम शर्मा ने विद्यालय में साल भर आयोजित गतिविधियों, उपलब्धियों और शैक्षणिक प्रगति की रिपोर्ट मुख्यातिथि एवं अभिभावकों के सामने रखी। मुख्यातिथि ने बच्चों को समग्र शिक्षा के महत्व के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

मुख्यातिथि ने प्रतियोगिताओं और गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को पुरस्कृत किया। साथ ही दसवीं में प्रदेश भर में छठा स्थान हासिल करने वाली अंतरा अबरोल को सम्मानित किया गया। समारोह में उत्कृष्ट प्रदर्शन और अनुशासन के लिए 58 विद्यार्थियों को बेस्ट पोर्टफोलियो अवाॅर्ड भी दिए गए। इस अवसर पर स्कूल का स्टाफ, अभिभावक और विद्यार्थी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन बच्चों को मिला सम्मान
वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में सनाया, शिवांगी, किंजल, विवान गर्ग, आराध्या, माहिरा, सानवी जसवाल, सक्षम चंदेल, रियांश शर्मा, अहाना, मान्या, तरुण शर्मा, वैभव गर्ग, साहिल शर्मा, अनिका, संजीवनी, पाल सिंह, एंजल शर्मा, साक्षी, रिजुल शर्मा, कृतिका, गौरव शर्मा, यक्षित चंदेल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed