फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Children at Dayoth School learned how to keep their hearts healthy.

Bilaspur News: दयोथ स्कूल में बच्चों ने जाना, दिल को कैसे रखें स्वस्थ

Wed, 30 Sep 2026 12:51 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
Children at Dayoth School learned how to keep their hearts healthy.
विश्व हृदय दिवस पर दयोथ स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद बच्चे और स्वास्थ्य कर्मी। स्रोत: स
विश्व हृदय दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम में पोस्टर और भाषण प्रतियोगिता का आयोजन
विज्ञापन

संतुलित आहार, नियमित व्यायाम और नशे से दूर रहने का दिया संदेश


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। विश्व हृदय दिवस के अवसर पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दयोथ में विद्यार्थियों को हृदय स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी बिलासपुर डॉ. शशि दत्त शर्मा के दिशा-निर्देशों के अनुसार आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रेम सागर ने की। कार्यक्रम में करीब 180 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया।

जिला स्वास्थ्य शिक्षक गोपाल कौशल ने विद्यार्थियों को विश्व हृदय दिवस के महत्व और हृदय रोगों से बचाव के उपायों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बदलती जीवनशैली के कारण हृदय को स्वस्थ रखना जरूरी है। इसके लिए संतुलित एवं पौष्टिक आहार लेने के साथ नियमित व्यायाम करना चाहिए। तनाव को नियंत्रित रखने, पर्याप्त नींद लेने और तंबाकू व नशीले पदार्थों से दूर रहने की सलाह भी विद्यार्थियों को दी गई।कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों के लिए पोस्टर मेकिंग और डिक्लेमेशन प्रतियोगिता करवाई गई। पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में अनुष्का ने पहला, प्रिया ने दूसरा और अशिंका ने तीसरा स्थान हासिल किया। वहीं डिक्लेमेशन प्रतियोगिता में दीपिका प्रथम, प्रिया द्वितीय और पल्लवी तृतीय स्थान पर रहीं। विद्यार्थियों ने प्रतियोगिताओं में उत्साह के साथ भाग लेते हुए हृदय स्वास्थ्य से जुड़े संदेशों को रचनात्मक तरीके से प्रस्तुत किया।विद्यार्थियों को स्वस्थ हृदय और स्वस्थ जीवन का संदेश देते हुए अपने परिवार और आसपास के लोगों को भी हृदय स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में मदन लाल और संजय सहित अन्य स्टाफ सदस्य मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी विद्यार्थियों को फल वितरित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed