फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Chief Minister will inaugurate schemes worth Rs 127.09 crore today, lay foundation stone

सस्ती लोकप्रियता के लिए लगा रहे सौतेला व्यवहार का आरोप : हीरा पाल

Fri, 07 Feb 2025 11:20 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Fri, 07 Feb 2025 11:20 PM IST
विज्ञापन
Chief Minister will inaugurate schemes worth Rs 127.09 crore today, lay foundation stone
कांग्रेस के पूर्व सचिव बोले, विकास कार्यो में सहयोग करें विपक्ष के विधायक
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
झंडूता(बिलासपुर)। प्रदेश कांग्रेस के पूर्व सचिव हीरा पाल ठाकुर ने कहा कि भाजपा के विधायक प्रदेश सरकार पर सौतेला व्यवहार करने का आरोप सस्ती लोकप्रियता हासिल करने के लिए लगा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री और सरकार पर बेबुनियाद बयानबाजी सही नहीं है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने विपक्ष के विधायक की अपने कार्यक्रम में भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए सीधे निर्देश प्रशासनिक अधिकारियों को दिए हैं। प्रदेश में यह पहली बार हुआ है कि भाजपा के नेता अपनी राजनीतिक रोटियां सेंकने के लिए इस प्रकार के बेबुनियाद आरोप लगा रहे हैं। जबकि पहली बार ऐसा मुख्यमंत्री प्रदेश को मिला है जो विपक्ष को साथ लेकर के चल रहे हैं। भाजपा की कथनी और करनी में अंतर है। उनको हमेशा ही सरकार के अंदर खोट दिखाता है। उनको प्रदेश के विकास में काम करने के लिए सरकार का साथ देना चाहिए और सरकार के विकासात्मक कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए केंद्र सरकार से अधिक से अधिक मदद प्रदेश को दिलवानी चाहिए। हीरा पाल ठाकुर ने लोकसभा और राज्यसभा सांसद और भाजपा के प्रदेश के नेताओं से विशेष रूप से पूर्व मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर और उनकी समस्त टीम से प्रदेश के विकास को आगे बढ़ाने के लिए सहयोग करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed