फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Chief Minister to lead anti-Chitta walkathon in Bilaspur today

Bilaspur News: मुख्यमंत्री आज बिलासपुर में करेंगे एंटी-चिट्टा वॉकथॉन का नेतृत्व

Thu, 25 Dec 2025 11:40 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Thu, 25 Dec 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
Chief Minister to lead anti-Chitta walkathon in Bilaspur today
एसपी कार्यालय में नेत्रम् सर्विलांस, क्राइम रिस्पांस सेंटर का करेंगे उद्घाटन
विज्ञापन

बिलासपुर शहर के लिए रखेंगे वाटर एंड सेनिटेशन परियोजना की आधारशिला

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू 26 दिसंबर को बिलासपुर के एक दिवसीय दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे जिले में आयोजित एंटी-चिट्टा वॉकथॉन का नेतृत्व करेंगे और साथ ही विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास भी करेंगे।

मुख्यमंत्री सुबह 10:45 बजे एम्स हेलीपैड बिलासपुर पहुंचेंगे। इसके तुरंत बाद 10:55 बजे राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (छात्र) से लुहणू मैदान तक एंटी-चिट्टा वॉकथॉन की शुरुआत होगी। वॉकथॉन कार्यक्रम के तहत 11:00 से 11:03 बजे तक मुख्यमंत्री का आगमन, सीनियर सेकेंडरी स्कूल बिलासपुर में होगा। 11:03 से 11:05 बजे तक वंदे मातरम्, 11:05 से 11:09 बजे तक एंटी-चिट्टा शपथ होगी। 11:09 से 11:11 बजे तक लुहणू ग्राउंड तक वॉकथॉन की शुरुआत होगी। 11:46 से 11:50 बजे तक इसका समापन होगा। 11:50–12:00 बजे तक मुख्यमंत्री का संबोधन होगा। 12:00 से 12:10 बजे तक राष्ट्रगान होगा। 12:10 से 12:25 बजे तक मीडिया से बातचीत होगी और 12:25 से 12:35 बजे तक रिफ्रेशमेंट वितरण और प्रतिभागियों का प्रस्थान होगा। वॉकथॉन के बाद मुख्यमंत्री 12:40 बजे उपायुक्त कार्यालय के समीप पहुंचेंगे और बिलासपुर शहर के लिए वॉटर एंड सेनिटेशन परियोजना तथा पुलिस लाइन बिलासपुर में स्टाफ क्वार्टर की आधारशिला रखेंगे। इसके बाद वे पुलिस अधीक्षक कार्यालय बिलासपुर पहुंचकर सीसीटीवी मैट्रिक्स इंस्टॉलेशन और डीएमएफटी (नेत्रम् सर्विलांस व क्राइम रिस्पांस सेंटर) का उद्घाटन करेंगे। मुख्यमंत्री का 2:25 बजे एम्स हेलीपैड से वापसी का कार्यक्रम है। बताते चलें कि इस वॉकथॉन में जिले भर से 15 हजार लोगों के पहुंचने का लक्ष्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed