{"_id":"67a2156e48e93951180ade64","slug":"chief-minister-sukhwinder-singh-sukhu-will-visit-shri-nayana-devi-ji-vis-on-8th-february-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-131506-2025-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू 8 फरवरी को श्री नयना देवी जी विस का करेंगे दौरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू 8 फरवरी को श्री नयना देवी जी विस का करेंगे दौरा
Tue, 04 Feb 2025 11:53 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Tue, 04 Feb 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
-जिले में करेंगे विभिन्न परियोजनाओं के करीब 100 करोड़ के उद्घाटन व शिलान्यास
- घवांडल में करेंगे जनसभा को संबोधित, कार्यकर्ताओं ने शुरू की तैयारी
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू 8 फरवरी को श्री नयना देवी जी विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर आएंगे। इस दौरान वह जिले की कई महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। मुख्यमंत्री का यह दौरा क्षेत्र के विकास की दिशा में अहम माना जा रहा है। सीएम श्री नयना देवी जी के घवांडल में जनसभा को भी संबोधित करेंगे।
जनसभा के दौरान मुख्यमंत्री क्षेत्रवासियों को विभिन्न विकास योजनाओं की सौगात देंगे। घवांडल में जनसभा में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और पार्टी कार्यकर्ताओं के शामिल होंगे। बीते दिन युवा कांग्रेस के प्रदेश स्तरीय नेता विकास ठाकुर ने इस संदर्भ में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक भी की है। जिसमें कार्यक्रम को सफल बनाने की तैयारियों पर चर्चा हुई।
मुख्यमंत्री सुक्खू अपने दौरे के दौरान लोक निर्माण विश्राम गृह नम्होल के सुविधाओं के विस्तार का उद्घाटन करेंगे, जिससे पर्यटकों और सरकारी कर्मचारियों को बेहतर आवास सुविधा मिलेगी। डोलरा से बाग मैहला लिंक रोड का उद्घाटन करेंगे, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। घोरी से सयार लिंक रोड को भी जनता को समर्पित करेंगे। गलवा से छलेला लिंक रोड का उद्घाटन करेंगे।
विज्ञापन
सीएम इस दौरे के दौरान नवगांव-बैरी रोड के 80 करोड़ से होने वाले विस्तारीकरण और सुधारीकरण का भी शिलान्यास करेंगे। इसके अलावा मुख्यमंत्री जल शक्ति विभाग की कई परियोजनाओं का शिलान्यास भी करेंगे। जिनमें मलोठी-समोग लिफ्ट सिंचाई योजना और मजारी सिंचाई योजना शामिल हैं। इन परियोजनाओं से कृषि क्षेत्र को काफी लाभ मिलेगा। वहीं श्री नयना देवी जी टाउन में सीवरेज योजना के उन्नयन के लिए भी आधारशिला रखी जाएगी। मुख्यमंत्री के इस दौरे को लेकर प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ कार्यक्रम स्थल पर व्यापक प्रबंध किए गए हैं।