फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   chetna sanstha distributed sports kit to 50 booth president in jukhala bilaspur himachal

जुखाला में 50 बूथ अध्यक्षों को वितरित की स्पोर्ट्स किट

Wed, 06 Jul 2022 12:00 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 06 Jul 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
chetna sanstha distributed sports kit to 50 booth president in jukhala bilaspur himachal
जुखाला (बिलासपुर)। युवाओं को नशे से दूर कर खेलों से जोड़ने के लिए चेतना संस्था जिलेभर में स्पोर्ट्स किटों के वितरण का अभियान चला रही है। समाजसेवी हरीश नड्डा की पहल पर संचालित इस अभियान के तहत विधानसभा और खंड वार युवाओं के लिए स्पोर्ट्स किटों का वितरण किया जा रहा है। इस कड़ी में मंगलवार को श्री नयना देवी जी विधानसभा क्षेत्र के जुखाला में 50 बूथों के लिए स्पोर्ट्स किट भेंट की गईं।
विज्ञापन

स्पोर्ट्स किट वितरण समारोह में राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के उपाध्यक्ष रणधीर शर्मा मुख्य अतिथि और हरीश नड्डा विशिष्ट अतिथि के तौर पर मौजूद रहे। उन्होंने बूथ अध्यक्षों को स्पोर्ट्स किट सौंपी। हरीश नड्डा ने कहा कि जिले भर के युवाओं को स्पोर्ट्स किट देने का उद्देश्य युवाओं को खेल मैदानों की तरफ आकर्षित करना है। वह नशे जैसे किसी बुरी आदत में न पड़े।
विज्ञापन

रणधीर शर्मा ने स्पोर्ट्स किट वितरण अभियान की सराहना करते हुए कहा कि यह न केवल युवाओं को नशे से दूर भगाने में सहायक होगा बल्कि युवाओं को शारीरिक फिटनेस के लिए भी प्रेरित करेगा। इस मौके पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दौलतराम ठाकुर, जिला परिषद उपाध्यक्ष प्रेम सिंह ठाकुर, मंडल अध्यक्ष लेखराम ठाकुर, बृज लाल ठाकुर, रूपलाल भट्टी, प्रकाश ठाकुर, अनिता चंदेल, बृज लाल, चंपा कुमारी सहित अन्य लोगा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed