{"_id":"56ffc9144f1c1b3773f00118","slug":"check-give-to-lebrourer","type":"story","status":"publish","title_hn":"कामगारों को करोड़ों रुपये की वित्तीय सुविधाएं : बंबर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कामगारों को करोड़ों रुपये की वित्तीय सुविधाएं : बंबर
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिलासपुर।
Updated Sat, 02 Apr 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
हिमाचल बिल्डिंग एंड कंस्ट्रक्शन मजदूर यूनियन द्वारा कंदरौर में आयोजित कार्यशाला में महिलाओं का साइकिल देते भवन एवं अन्य निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड के चेयरमैन बाबा हरदीप सिंह
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल बिल्डिंग एंड कंस्ट्रक्शन मजदूर यूनियन (इंटक) जिला बिलासपुर द्वारा कंदरौर में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। भवन एवं अन्य निर्माण में कार्यरत कामगारों का जागरूक करने के लिए करवाई गई कार्यशाला की अध्यक्षता इंटक प्रधान रूप सिंह ठाकुर ने की।
विज्ञापन
कार्यशाला का शुभारंभ सदर विधायक बंबर ठाकुर ने किया, जबकि समापन अवसर पर हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड चेयरमैन बाबा हरदीप सिंह बतौर मुख्यातिथि पहुंचे।
विज्ञापन
इस दौरान श्रम अधिकारी बिलासपुर प्यारे लाल साहू, पंजीकरण सहायक सुमित शर्मा और जागृति शर्मा श्रम कल्याण बोर्ड विशेष रूप से उपस्थित रहे। शुभारंभ अवसर पर विधायक बंबर ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार भवन एवं अन्य निर्माण में कार्यरत कामगारों को करोड़ों की वित्तीय सुविधाएं दे रही है।
विज्ञापन
सभी कामगार इंटक की सदस्यता ग्रहण करके अपना पंजीकरण श्रम कल्याण बोर्ड बिलासपुर में करवाएं और वित्तीय सुविधाओं को लाभ उठाएं। भावना ठाकुर ने अपने विचार रखे और श्रम कल्याण बोर्ड में पंजीकृत महिलाओं के लिए सिलाई मशीनें भी उपलब्ध करने की मांग की।
श्रम अधिकारी प्यारे लाल शाहू ने कहा कि निजी रिहायशी भवन में काम करने वाले मजदूरों को श्रम कल्याण बोर्ड में पंजीकृत किया जा रहा है। जिन कामगारों का पंजीकरण हो गया है, वह हर वर्ष में कम से कम 90 दिनों का सेवा प्रमाण पत्र संबंधित नियोक्ता से प्राप्त करके यूनियन के माध्यम से श्रम कल्याण बोर्ड में जमा करवाएं, ताकि उनके क्लेम स्वीकृति के लिए शिमला को भेजे जा सके।
इस अवसर पर इंटक वरिष्ठ उपाध्यक्ष धर्म सिंह सहगल, उपप्रधान शिव सिंह वर्मा, महासचिव जगतार सिंह बैंस, सरदार रूप सिंह, महिला इंटक अध्यक्ष पूनम शर्मा, पुष्पा नड्डा, मधु चंदेल, संजीव चौहान, देवी चंद कौंडल, कश्मीर सिंह, संजय शर्मा, इंद्रजीत, जगत राम, अनिल कश्यप, नीमा ठाकुर, रोशन लाल, चेत राम, चंचल पटियाल, रिखी राज शर्मा, राज कुमार वर्मा, गोदावरी ठाकुर व सुरेंद्र ठाकुर सहित करीब 350 कामगार उपस्थित रहे।
महिला कामगारों को दी साइकिल
कार्यशाला के समापन समारोह में बाबा हरदीप सिंह ने महिला कामगारों को साइकिलें दी। कामगारों को उनके बच्चों की शादी के तीन लाख 75 हजार रुपये के चेक देने सहित चिकित्सा सुविधाओं के लिए 28 हजार 600 रुपये के चेक वितरित किए गए।
इसके अलावा चार नंबर कामगारों को प्रसूति सुविधाओं के लिए 22 हजार रुपये के चेक, 54 नंबर कामगारों को उनके बच्चों की शिक्षा के वजीफे के तहत दो लाख 35 हजार 600 रुपये के चेक और एक कामगार की मृत्यु होने पर उसकी धर्म पत्नी को 60 हजार रुपये का चेक दिया गया।