फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   cheating in exam

नकल करते पकड़े अभ्यर्थी और उसकी पत्नी के मोबाइल की होगी जांच

Mon, 26 Sep 2022 11:54 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 26 Sep 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
cheating in exam
बिलासपुर। लाइनमैन की परीक्षा में नकल करते पकड़े गए अभ्यर्थी और उसकी पत्नी के मोबाइल जांच के लिए एफएसएल लैब मंडी भेजे जाएंगे। हालांकि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि अभ्यर्थी की पत्नी ने प्रश्नपत्र के फोटो को किसी को फॉरवर्ड नहीं किया है। पत्नी ने सिर्फ प्रश्नों के जवाब पति को व्हाट्सएप पर भेजे थे। वहीं, आरोपी दंपती को जमानत मिल गई है।
विज्ञापन

रविवार को बिलासपुर कॉलेज में हिमाचल कर्मचारी चयन आयोग की ओर से आयोजित लाइनमैन की परीक्षा में अभिषेक पटियाल नामक अभ्यर्थी मोबाइल के साथ पकड़ा गया था। जांच में सामने आया कि अभ्यर्थी ने निर्धारित समय से पहले प्रश्न पुस्तिका की सील खोलकर उसके पहले पेज की फोटो व्हाट्सएप पर अपनी पत्नी को भेजी थी। परीक्षा हाल में तैनात निरीक्षक ने सदर थाने में दंपती के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। आरोपी दंपती को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई और दोनों के मोबाइल कब्जे में ले लिए गए। उधर, डीएसपी मुख्यालय राजकुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपी दंपती के मोबाइल एफएसएल लैब मंडी भेजे जाएंगे। इसके बाद चार्जशीट तैयार कर अदालत में पेश की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed