फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Charu's first position in chart making competition

Bilaspur News: चार्ट मेकिंग प्रतियोगिता में चारु का पहला स्थान

Thu, 28 Sep 2023 04:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 28 Sep 2023 04:58 PM IST
विज्ञापन
Charu's first position in chart making competition
- ग्लोरी पब्लिक स्कूल में मनाया विश्व रेबीज दिवस
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। ग्लोरी पब्लिक स्कूल बामटा में विश्व रेबीज दिवस मनाया गया। समारोह की अध्यक्षता प्रधानाचार्य अशोक लता ने की। समारोह में चार्ट मेकिंग प्रतियोगिता भी कराई गई। प्रतियोगिता में आठ प्रतिभागियों ने भाग लिया।

स्पर्धा में चारु ने पहला, तनिष्क ने दूसरा और जिज्ञासा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। स्वास्थ्य शिक्षक विजय कुमारी ने विद्यार्थियों को रेबीज के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की। उन्होंने विद्यार्थियों को रेबीज क्या, कैसे और उससे बचाव के क्या तरीके हैं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यह राइबोन्यूक्लिक एसिड (आरएनए) वायरस के कारण होता है। यह पागल जानवर (कुत्ता, बिल्ली, बंदर, चमगादड़ आदि) की लार में मौजूद होता है। यह हमेशा किसी संक्रमित जानवर के काटने के बाद फैलता है। इससे घाव में लार और वायरस जमा हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि पालतू जानवरों को टीका लगाने, वन्यजीवों से दूर रहने और लक्षण शुरू होने से पहले संभावित जोखिम के बाद चिकित्सा देखभाल लेने से रेबीज को रोका जा सकता है। रेबीज के पहले लक्षण फ्लू के समान हो सकते हैं और कुछ दिनों तक रह सकते हैं। इसमें बुखार, सिरदर्द, उल्टी, चिंता, अत्यधिक लार, अनिद्रा और अन्य शामिल हैं। उन्होंने कहा कि सभी लोग अपने पालतू जानवरों को रेबीज के लिए वैक्सीनेशन करें और करवाएं। किसी भी पालतू या जंगली जानवर को तंग न करें। इस साल इसका थीम सभी को एक जैसी और एक समान स्वास्थ्य सुविधा प्रदान करना है। उन्होंने बताया कि 2030 तक विश्व स्वास्थ्य संगठन का लक्ष्य रेबीज द्वारा जीरो मृत्यु है। इस अवसर पर उन्होंने व्यक्तिगत स्वच्छता और सेवा पखवाड़े पर भी चर्चा की। इस अवसर पर अध्यापक, विद्यार्थी, आशा वर्कर सहित 56 लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed