फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   charas recovered from jeep

नौणी पेट्रोल पंप के पास जीप से अफीम और चरस बरामद

Sun, 31 Jan 2021 11:29 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jan 2021 11:29 PM IST
विज्ञापन
charas recovered from jeep
बिलासपुर। सदर पुलिस थाना के अंतर्गत शनिवार को नौणी में एक जीप से 58.5 ग्राम अफीम और 23 ग्राम चरस बरामद की गई है। आरोपी पुलिस के निजी वाहन को टक्कर मारकर गाड़ी को नौणी पेट्रोल पंप के पास छोड़कर फरार हो गया। आरोपी की तलाश की जा रही है। पुलिस ने अफीम और चरस को अपने कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर लिया है। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन

मिली जानकारी अनुसार पुलिस थाना सदर की एसआईयू टीम निजी गाड़ी में नौणी क्षेत्र में गश्त कर रही थी। पुलिस टीम नौणी से करीब 200 मीटर आगे चंडीगढ़ रोड की तरफ पहुंची तो देखा कि एक जीप एचपी 24 डी 0274 सड़क के बीचों-बीच खड़ी थी। जब पुलिस ने चालक से बीच सड़क में गाड़ी खड़े करने का कारण पूछा तो वह पुलिस को देखकर घबरा गया। पुलिस की निजी गाड़ी को टक्कर मारकर करीब 600 मीटर दूर पेट्रोल पंप के पास गाड़ी खड़ी करके भाग गया। पुलिस ने आरोपी का पीछा किया, लेकिन वह अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। पुलिस ने स्थानीय पंचायत के उपप्रधान प्रीतम ठाकुर और वार्ड सदस्य राकेश को फोन करके मौके पर बुलाया। उनकी मौजूदगी में जब गाड़ी की तलाशी ली गई तो सीट से 58.5 ग्राम अफीम और 23 ग्राम चरस बरामद हुई। आरोपी की पहचान नरेश पुत्र प्रकाश चंद निवासी राजपुरा सदर बिलासपुर के रूप में हुई है।
विज्ञापन

एएसपी अमित शर्मा ने पुष्टि करते हुए बताया कि फरार आरोपी की तलाश जारी है। मामला दर्ज कर लिया गया है और आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed