फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   charas

कुड्डी में 1 किलो 93 ग्राम चरस के साथ एक धरा

Thu, 04 Jun 2020 10:09 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2020 10:09 PM IST
विज्ञापन
charas
बिलासपुर। बिलासपुर सुरक्षा शाखा की टीम ने वीरवार को करीब 6 बजे डीएसपी मुख्यालय संजय शर्मा की अगुवाई में नशा माफिया पर कार्रवाई करते हुए बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस टीम ने बरमाणा थाना के तहत कुड्डी में एक गाड़ी से 1 किलो 93 ग्राम चरस समेत एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। पुलिस ने इस संदर्भ में बरमाणा थाना में एनडीपीएस के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बिलासपुर पुलिस की सुरक्षा शाखा टीम डीएसपी संजय शर्मा सहित घाघस की तरफ गश्त पर थी। टीम घाघस के नजदीक कंदरौर की तरफ कुड्डी में राष्ट्रीय राजमार्ग पर आने जाने वाले वाहनों की तलाशी ले रही थी। तभी वहां पर एक व्यक्ति अपनी कार में पहुंचा। पुलिस ने व्यक्ति को रोका और कार की तलाशी की बात कही। जिस पर आरोपी घबरा गया। वहीं, पुलिस ने जब गाड़ी की तलाशी ली तो उसमें भारी मात्रा में चरस बरामद हुई। जिसकी मात्रा 1 किलो 93 ग्राम निकली। डीएसपी संजय शर्मा ने बताया कि आरोपी को चरस के साथ हिरासत में ले लिया गया है। आरोपी की पहचान बबलू पठानिया गांव मलांगण झंडूता के रूप में हुई है। यह व्यक्ति कुल्लू से चरस लेकर आ रहा था और झंडूता जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed