{"_id":"652e8ddd5c388156210d3aca","slug":"chandraghanta-form-of-goddess-durga-was-worshiped-on-the-third-navratri-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-7297-2023-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: तृतीय नवरात्र पर मां दुर्गा के चंद्रघंटा रूप की हुई पूजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: तृतीय नवरात्र पर मां दुर्गा के चंद्रघंटा रूप की हुई पूजा
विज्ञापन
-चित्रकला में दयानंद माडल स्कूल की सौम्य धीमान और ग्लोरी स्कूल की आध्या शर्मा संयुक्त रूप से प्रथम
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। शहर के धौलरा मंदिर में चल रहे शरदोत्सव यानी दुर्गा पूजा उत्सव में तृतीय नवरात्र पर मंगलवार को मां दुर्गा के चंद्रघंटा रूप की पूजा की गई। मंदिर में उपस्थित भक्तजनों ने शिमला से आए पुजारी सुधांशु भट्टाचार्य जी महाराज के सानिध्य में विधिवत मां दुर्गा के तृतीय स्वरूप की पूजा की। मां की तीसरी शक्ति चंद्रघंटा का स्वरूप परम शांतिदायक और कल्याणकारी माना जाता है।
बुधवार को दिन में चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित हुई। इस प्रतियोगिता के ग्रुप-1 में राधे गोबिंद पब्लिक स्कूल के ऋषि प्रथम, भावना द्वितीय और त्रिशा तृतीय स्थान पर रहीं। वहीं ग्रुप-2 में दयानंद मॉडल स्कूल की सौम्य धीमान व ग्लोरी स्कूल की आध्या शर्मा संयुक्त रूप से प्रथम, सरस्वती विद्या मंदिर की मेघा वशिष्ट व मिडल स्कूल डियारा की खुशी संयुक्त रूप से द्वितीय, ग्लोरी पब्लिक स्कूल की सारन्या शर्मा व सरस्वती विद्या मंदिर की अंशिता संयुक्त रूप से तृतीय रहीं। ग्रुप-3 में ग्लोरी पब्लिक स्कूल की संजीता व छात्र पाठशाला बिलासपुर के तेजस संयुक्त रूप से प्रथम, ग्लोरी स्कूल के आदर्श व छात्र पाठशाला बिलासपुर के कर्ण कौंडल संयुक्त रूप से द्वितीय तथा ग्लोरी स्कूल की जिज्ञासा व तनिष्क संयुक्त रूप से तृतीय रहे। इस प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका हिमाचल गौरव पुरस्कार से सम्मानित राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त चित्रकार व मूर्तिकार विजयराज उपाध्याय ने निभाई। विजेताओं को विशेष ओलंपिक भारत की राष्ट्रीय अध्यक्षा डाॅ. मल्लिका नड्डा, बालमुकंद शर्मा और जगदीश नड्डा ने स्मृति चिह्न प्रदान कर पुरस्कृत भी किया। दुर्गा पूजा समिति की ओर से सभी प्रतिभागियों को उपहार भी प्रदान किए गए। शरदोत्सव के सांध्यकालीन कार्यक्रमों में मंगलवार रात्रि को धार्मिक एवं लोक संस्कृति वेशभूषा प्रतियोगिता हुई। इस प्रतियोगिता में सरस्वती विद्या मंदिर की अस्मिता प्रथम, आर्यन पब्लिक स्कूल की आशिता द्वितीय और सरस्वती विद्या मंदिर रौड़ा के अभिनव तृतीय रहे। इस अवसर पर प्रमोद शर्मा, ओम प्रकाश गर्ग, मोहित सांख्यान, दीपक शर्मा, राम पाल ठाकुर, मोहित शर्मा, अश्विनी शर्मा, सुभद्रा नड्डा, राजेंद्र, पूर्व पार्षद सुनीता राणा, संतोष जोशी, सतीश सोनी सहित कई गण्यमान्य लोग उपस्थित रहे।