फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Chahar Dangal, Ghumarwin, Committee, Dangal on 8th May, Maharashtra Kesari Prithvi Raj, Rustam Jassa Patti of Punjab

Bilaspur News: चैहड़ दंगल के लिए कमेटी ने पूरी की तैयारियों

Wed, 01 May 2024 11:21 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 01 May 2024 11:21 PM IST
विज्ञापन
Chahar Dangal, Ghumarwin, Committee, Dangal on 8th May, Maharashtra Kesari Prithvi Raj, Rustam Jassa Patti of Punjab
बिलासपुर के बरठी में होने वाले दंगल की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक में उपस्थित मेला कमेटी के
महाराष्ट्र केसरी पृथ्वी राज और पंजाब के रुस्तम जस्सा पट्टी चैहड़ दंगल में होंगे आमने-सामने
विज्ञापन

पांच मिनट पहले तय होंगी पहलवानों की जोड़ियां, सात मई को लगेगा अटूट भंडारा

संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी (बिलासपुर)। प्रदेश के बड़े दंगलों में शुमार हो चुके घुमारवीं के चैहड़ में आठ मई को होने दंगल को बेहतर बनाने के लिए कमेटी ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। दंगल के लिए पहलवानों का चयन पूरा हो चुका है। कोई पहलवान आपस में मिलकर कुश्ती न करे, इसके लिए अलग से कमेटी बनाई है। इसके अलावा पहलवानों की जोड़ियां पांच मिनट पहले बनाई जाएंगी। सात मई को दंगल कमेटी की ओर से अटूट भंडारा लगाया जाएगा। दंगल को और बेहतर बनाने के लिए कमेटी ने सदस्यता को बढ़ाने का काम तेज कर दिया है। कमेटी के साथ नए लोग जुड़ गए हैं। आजीवन सदस्य बनकर लोग कमेटी को सहयोग कर रहे हैं।

दंगल कमेटी के प्रधान जोगिंद्र जोगी ने बताया कि आठ मई को होने वाले दंगल में बेहतरीन कुश्तियां करवाई जाएगी। इसके लिए महाराष्ट्र, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और जम्मू से पहलवान बुलाए गए हैं। कमेटी प्रधान ने बताया कि लोगों को बैठने की व्यवस्था सही की जा रही है, वहीं अखाड़े को बेहतरीन बनाया जा रहा है। महाराष्ट्र केसरी का खिताब जीत चुके पृथ्वी राज और पंजाब के रुस्तम पहलवान जस्सा पट्टी की देशभर की पहली कुश्ती का गवाह चैहड़ अखाड़ा बनेगा। दोनों पहलवान पहली बार एक-दूसरे के आमने सामने होंगे। इस कुश्ती की मांग देश भर के कुश्ती प्रेमी करते आ रहे थे। इसके चलते दोनों पहलवानों का मुकाबला करवाया जा रहा है। युवाओं का खेल के प्रति रुझान बनाने के लिए 19 वर्ष से कम आयु के युवाओं के लिए विशेष कुश्तियां रखी गई हैं। इसमें युवा अपनी प्रतिभा को दिखाते हुए पहलवानी करेंगे। प्रधान ने लोगों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि भारत केसरी दंगल देखने के लिए चैहड़ जरूर पहुंचें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed