फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Chadar offered at the shrine of Lakhdata Peer for Chahad Dangal

Bilaspur News: लखदाता पीर के दर पर चढ़ाई चैहड़ दंगल के लिए चादर

Sun, 01 Mar 2026 10:51 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Sun, 01 Mar 2026 10:51 PM IST
विज्ञापन
Chadar offered at the shrine of Lakhdata Peer for Chahad Dangal
घुमारवीं में चैहड़ दंगल की तैयारियों को लेकर लखदाता पीर मंदिर में चादर चढ़ाने पहुंचे दंगल कमेटी
18 अप्रैल को सजेगा ऐतिहासिक दंगल, 50 हजार दर्शकों के जुटने का अनुमान
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं(बिलासपुर)। घुमारवीं उपमंडल के अंतर्गत चैहड़ में होने वाले प्रसिद्ध दंगल की तैयारियों का विधिवत शुभारंभ रविवार को श्रद्धा और उत्साह के साथ हो गया। दंगल कमेटी के सदस्यों ने क्षेत्र के आस्था केंद्र लखदाता पीर मंदिर में चादर चढ़ाकर दंगल की सफलता के लिए अरदास लगाई।
ढोल-नगाड़ों की थाप पर पीर लखदाता से दंगल को सफल बनाने की कामना की गई। कमेटी प्रधान जोगिंदर जोगी, उप प्रधान दिनेश ठाकुर उर्फ लक्की, सचिव कमल ठाकुर, अखाड़ा संचालक प्रेम वशिष्ठ भुट्टो, संरक्षक हरिया राम ने बताया कि 18 अप्रैल को आयोजित होने वाला यह दंगल उत्तर भारत के बड़े आयोजनों में शुमार हो चुका है। इस बार भी देशभर के नामी पहलवान अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। आयोजन को लेकर कमेटी ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। कुश्तियों की पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए विशेष व्यवस्था की जा रही है। पहलवानों के मुकाबलों की घोषणा कुश्ती से कुछ मिनट पहले ही की जाएगी, ताकि किसी प्रकार की आपसी साठगांठ की संभावना समाप्त हो सके।
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश भारतीय शैली कुश्ती के महासचिव दिनेश ठाकुर ने जानकारी दी कि इस बार पहली बार हिमाचल केसरी खिताब विशेष आकर्षण रहेगा। इस खिताब के लिए प्रदेश के पहलवानों के बीच रोमांचक मुकाबले होंगे। दंगल में भारत कुमार, हिमाचल केसरी और चैहड़ कुमार प्रतियोगिताएं भी होंगी। कमेटी के अनुसार इस बार लगभग 50 हजार दर्शकों के पहुंचने का अनुमान है। दर्शकों के बैठने, पेयजल और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे। इस अवसर पर सैली कुश्ती संघ के उपाध्यक्ष विशाल महाजन, चेयरमैन विक्रम शर्मा, राजेश गुलेरिया, देशराज, अनमोल शामा, सुमित महाजन, विशाल शामा, विवेक संख्यान, अश्वनी, कैप्टन भाग सिंह, मुस्ताक मोहम्मद, अभिषेक (रिजु), बलवंत पटियाल सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed