{"_id":"6641ff59f198beb5360cd8a3","slug":"celebrated-sri-sri-ravi-shankars-birthday-with-elders-bilaspur-news-c-92-1-bls1002-117231-2024-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: बुजुर्गों के साथ मनाया श्रीश्री रविशंकर का जन्मदिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: बुजुर्गों के साथ मनाया श्रीश्री रविशंकर का जन्मदिवस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-आर्ट ऑफ लिविंग के सदस्यों ने सुबह निकाली प्रभात फेरी
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिला मुख्यालय पर आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक और संचालक गुरुदेव श्रीश्री रविशंकर जी का जन्मदिवस मनाया गया। आर्ट ऑफ लिविंग के सदस्यों ने सुबह 5 बजे शहर में प्रभात फेरी का आयोजन किया और श्रीश्री द्वारा रचित भजनों को गाते हुए माहौल को भक्तिमय बना दिया।
उसके बाद मार्केट स्थित आश्रम में सुदर्शन क्रिया कराई गई। आर्ट ऑफ लिविंग के सदस्यों ने घागस स्थित वृद्ध आश्रम अपना घर में रह रहे बुजुर्गों के साथ इस दिन को बिताया। आर्ट ऑफ लिविंग की जिला टीचर कोऑर्डिनेटर रचना मेहता ने बुजुर्गों से बात करके न केवल उनके दुख दर्द को जाना, बल्कि उन्हें ओम उच्चारण, पंचकोश ध्यान की प्रक्रिया भी समझाई और उन्हें ध्यान भी करवाया। बुजुर्गों ने आग्रह किया कि आर्ट ऑफ लिविंग द्वारा इस तरह का कार्यक्रम हर महीने अपना घर में किया जाना चाहिए। आर्ट ऑफ लिविंग सदस्यों ने धनराशि भी आश्रम को भेंट की। आश्रम के संस्थापक और संचालक एडवोकेट प्रकाश चंद बंसल ने आर्ट ऑफ लिविंग परिवार का आभार प्रकट किया। उन्होंने इन बुजुर्गों को ध्यान और प्राणायाम की विधि सिखाई है। वह उनके लिए काफी उपयोगी साबित होगी। उसके बाद श्री श्री द्वारा रचित भजनों पर आधारित सत्संग का आयोजन भी किया गया। इस अवसर पर मीरा भोगल, विकास भट्टा, अरुण डोगरा, रीतू, अनिल मेहता राजकुमार और सुमन डोगरा उपस्थित रहीं।