फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Caution is the biggest protection in disaster affected areas: Anurag

आपदा प्रभावित क्षेत्रों में सावधानी ही है सबसे बड़ा बचाव : अनुराग

Wed, 03 Sep 2025 11:48 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Wed, 03 Sep 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
Caution is the biggest protection in disaster affected areas: Anurag
श्री नयना देवी जी क्षेत्र में आपदा प्रभावित व्यक्ति को सांत्वना देते सांसद अनुराग सिंह ठाकुर। 
बोले-लोगों की जान, घर व उनके सामान सुरक्षित रखने का है हमारा प्रयास
विज्ञापन

प्रभावितों से इस घड़ी में भेदभाव ठीक नहीं, प्रशासनिक पारदर्शिता से करे पीड़ितों की मदद
लोगों ने सांसद को रो-रोकर सुनाया दुखड़ा, परेशानियों से कराया अवगत

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। पूर्व केंद्रीय मंत्री व हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने अपने संसदीय क्षेत्र के बिलासपुर जिले में आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने मंडयाली, कनफारा, मंडी भराड़ी और मल्यावर पंचायतों में नुकसान का जायजा लिया।
उन्होंने प्रभावित लोगों से मुलाकात कर हरसंभव सहायता का भरोसा दिया। इस मौके पर सदर विधानसभा क्षेत्र के विधायक त्रिलोक जमवाल और श्री नयना देवी जी विधानसभा क्षेत्र के विधायक रणधीर शर्मा भी उनके साथ मौजूद रहे। दौरे के दौरान प्रभावित लोगों ने अनुराग सिंह ठाकुर को रो-रोकर अपना दुखड़ा सुनाया और अपनी परेशानियों से अवगत करवाया। ठाकुर ने कहा कि विगत कुछ दिनों से हिमाचल प्रदेश भारी बारिश व जगह-जगह बादल फटने की घटनाओं से प्राकृतिक आपदा की मार झेल रहा है। प्रदेश के कई जिलों में इस आपदा के चलते सामान्य जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है, जिससे प्रदेश को हजारों करोड़ का नुकसान व जान-माल की हानि हुई है। बिलासपुर के कई हिस्सों में बारिश ने भयंकर तबाही मचाई है। आपदा का यह रूप अत्यंत हृदय विदारक है और बनी-बनाई व्यवस्थाओं व मकानों-इमारतों को जमींदोज होते देखना कष्टदायक है। नुकसान सरकार व जनता दोनों का हुआ है। हमारा प्रयास है कि लोगों की जान, घर व उनके सामान सुरक्षित रहें। आग्रह है कि अति आवश्यक हो तभी कहीं यात्रा करें अन्यथा घरों में रहें क्योंकि आपदा के इस समय सावधानी ही सबसे बड़ा बचाव है।
विज्ञापन

अनुराग ठाकुर ने कहा कि आपदा की घड़ी में भेदभाव ठीक नहीं है। मकान व जमीन बचाने के लिए सबसे बुनियादी चीज तिरपाल पाने के लिए भी लोगों को मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है। आपदा के समय इस तरह का भेदभाव दुर्भाग्यपूर्ण है। प्रदेश सरकार खुले दिल से लोगों की मदद के लिए आगे आए और प्रशासन पूरी पारदर्शिता से आपदा पीड़ितों की मदद करे। केंद्र सरकार हिमाचल के हालातों पर पूरी बारीकी से नजर बनाए हुए है और मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र पूर्व की भांति हिमाचल की हर संभव सहायता के लिये प्रतिबद्ध है।

श्री नयना देवी जी क्षेत्र में आपदा प्रभावित व्यक्ति को सांत्वना देते सांसद अनुराग सिंह ठाकुर। 

श्री नयना देवी जी क्षेत्र में आपदा प्रभावित व्यक्ति को सांत्वना देते सांसद अनुराग सिंह ठाकुर। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed