{"_id":"61a12c97f5cd4d0edd0087a9","slug":"cash-and-jewelery-recovered-bilaspur-news-sml391522016","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार सवार व्यक्ति से 20 लाख नकद और 7.780 किलो चांदी बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार सवार व्यक्ति से 20 लाख नकद और 7.780 किलो चांदी बरामद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वारघाट (बिलासपुर)। पुलिस थाना स्वारघाट की टीम ने गुरुवार देर रात बड़ी कार्रवाई की है। थाना स्वारघाट पुलिस ने रात के समय स्वारघाट चौक पर नाके के दौरान मंडी से चंडीगढ़ की तरफ जा रही एक कार में बैठे पंजाब के व्यक्ति से 20 लाख नकद और 7.780 किलो चांदी बरामद की है। पुलिस ने मामले में आबकारी एवं कराधान और आयकर विभाग को भी सूचित किया है। मामले में आभूषणों की तस्करी की आशंका जताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार पुलिस थाना स्वारघाट की टीम ने एसएचओ बलबीर सिंह की अगुवाई में नेशनल हाईवे चंडीगढ़-मनाली पर स्वारघाट चौक पर नाका लगाया हुआ था। पुलिस
टीम वाहनों की रूटीन जांच कर रही थी। इसी दौरान मंडी की तरफ से आ रही कार को टीम ने जांच के लिए रोका। वाहन की तलाशी लेने पर भारी मात्रा में कैश और चांदी बरामद हुई। पुलिस के अनुसार पकड़े गए शख्स की पहचान पंकज लूथरा निवासी दिलबाग नगर जालंधर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि व्यक्ति कार नंबर पीबी08ईए-9551 में चंडीगढ़ की तरफ जा रहा था। आरोपी के पास से बरामद चांदी बिना बिल के थी। इसके अलावा 500 रुपये के 40 बंडलों में कुल 20 लाख रुपये की नकदी बरामद हुई है।
एसपी बिलासपुर एसआर राणा ने बताया कि बिना बिल के सामान लाना और ले जाना गैर कानूनी है। सभी तथ्यों को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच की जा रही है। आबकारी एवं कराधान विभाग और आयकर विभाग को भी मामले की सूचना दी गई है।