फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Car falls on house after losing control from the road on Chandigarh-Manali NH

सड़क से लुढ़क कर 150 फीट नीचे घर की छत पर गिरी कार, 6 घायल

Fri, 04 Feb 2022 11:15 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Feb 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Car falls on house after losing control from the road on Chandigarh-Manali NH
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिलासपुर। शहर से गुजरने वाले चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाइवे पर एक कार दुर्घटना ग्रस्त हो गई। कार सड़क से लुढ़कती हुई 150 फीट नीचे एक घर की छत पर जा गिरी। हादसे में एक राहगीर सहित 6 लोग घायल हो गए।
पुलिस ने कार चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार को दोपहर को बिलासपुर शहर की ओर जा रही जेके 02 आर 7900 नंबर की कार लेक व्यू होटल के पास अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे चल रहे एक व्यक्ति को चपेट में लेती हुई करीब 150 फीट नीचे एक घर की छत पर जा गिरी।
विज्ञापन

आवाज सुनकर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी और बचाव कार्य शुरू किया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस कर्मियों ने स्थानीय लोगों के सहयोग से घायलों को कार से बाहर निकाला और क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर पहुंचाया। जहां सभी घायल दाखिल हैं। डीएसपी मुख्यालय राजकुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घायलों की पहचान
घायलों में चालक किशोर कुमार (35) पुत्र शंकर लाल निवासी नगरोटा बटलवाली रोड, जिला उधमपुर जम्मू कश्मीर, रमेश कुमार (53) पुत्र कृष्ण निवासी गांव आस्रयान, जिला उधमपुर, जम्मू-कश्मीर सुरेश कुमार (45) पुत्र देशराज निवासी गांव थंथी, डाकघर बडोला, जिला उधमपुर जम्मू कश्मीर देशराज (74) पुत्र परशुराम निवासी गांव कोटली, जंजा तहसील उधमपुर जम्मू कश्मीर, नरेश कुमार (40) पुत्र प्रसाद रिहाइश ठंडा पत्थर तहसील जिला उधमपुर, राहगीर दीपक पुत्र (30) हिम्मत राजा निवासी गांव जांगला, डाकघर गेंहड़वीं तहसील झंडूता जिला बिलासपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed