फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Captain Balak Ram becomes President of Ex-Servicemen District League

Bilaspur News: कैप्टन बालक राम बने भूतपूर्व सैनिक जिला लीग के अध्यक्ष

Sat, 21 Sep 2024 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 21 Sep 2024 11:55 PM IST
विज्ञापन
Captain Balak Ram becomes President of Ex-Servicemen District League
सैनिकों और वीर नारियों ने सर्वसम्मति से किया लीग का गठन
विज्ञापन

जिला उपाध्यक्ष वैटरन सूबेदार बलवीर चंदेल को चुना गया


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। हिमाचल भूतपूर्व सैनिक कल्याण एवं विकास समिति की ओर से बिलासपुर भूतपूर्व सैनिक लीग का गठन किया गया। इसका गठन प्रदेशाध्यक्ष कैप्टन बालक राम शर्मा की अध्यक्षता में किया गया।

इस लीग में जिला अध्यक्ष के रूप में कैप्टन बालक राम को सभी सैनिकों और वीर नारियों की सर्वसम्मति से चुना गया। इसके अलावा उपाध्यक्ष वैटरन सूबेदार बलवीर चंदेल, सचिव नायब सूबेदार राजकुमार पटियाल को चुना गया। इस लीग को सभी की सहमति से तीन महीने का टाइम दिया गया। यदि यह लीग तीन महीने तक सैनिकों, वीर नारियों के हित में और सामाजिक कार्यों में बढ़-चढक़र काम करेगा तो इसका गठन राज्य स्तर पर भी किया जाएगा। कैप्टन बालक राम शर्मा ने सैनिकों को एकजुट होकर हर क्षेत्र में आगे आने को प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि इस लीग के लिए जल्द ही सरकार द्वारा ऑफिस और मीटिंग के लिए जगह का प्रावधान करने की मांग की जाएगी। इस लीग के गठन में जिले के वैटरन सैनिक और वीर नारियां उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed