{"_id":"68a1cb25a191021855054bba","slug":"cake-distributed-on-the-occasion-of-lord-krishnas-birthday-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-142599-2025-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव पर बांटा केक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव पर बांटा केक
विज्ञापन
द्वादश ज्योतिर्लिंग शिव धाम पन्याला में जन्माष्टमी के उपलक्ष्य पर आयोजित कार्यक्रम में मौजूद
द्वादश ज्योतिर्लिंग शिव धाम पन्याला में जन्माष्टमी की धूम
संवाद न्यूज एजेंसी
भगेड़ (बिलासपुर)। जन्माष्टमी के उपलक्ष्य पर द्वादश ज्योतिर्लिंग शिव धाम पन्याला में श्रद्धा और उत्साह के साथ भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव का आनंद लिया।
मंदिर प्रांगण को फूलों और रंग-बिरंगी झालरों से सजाया गया था। दिनभर भजन-कीर्तन, प्रवचन और धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। राधा-कृष्ण की आकर्षक झांकी ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। मध्यरात्रि में जन्म क्षण पर जयकारों और घंटियों की गूंज से पूरा शिव धाम भक्तिमय वातावरण में डूब गया।
कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं ने व्रत रखकर पूजा-अर्चना की और प्रसाद ग्रहण किया। विशेष आकर्षण के रूप में दुल्हन ब्यूटी जोन, गांधी चौक घुमारवीं की ओर से श्रद्धालुओं को केक वितरित किया गया, जिसे सभी ने प्रसाद स्वरूप ग्रहण किया। रविवार को मंदिर में भंडारे का आयोजन भी हुआ, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।