{"_id":"32950618ffa3f903c9b4a7bad1228ba2","slug":"bus-stand-build-in-swarghat-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वारघाट में नहीं लगेगा ट्रैफिक जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वारघाट में नहीं लगेगा ट्रैफिक जाम
ब्यूरो/अमर उजाला, स्वारघाट (बिलासपुर)।
Updated Sun, 06 Dec 2015 10:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश के प्रवेश द्वार स्वारघाट में अब ट्रैफिक जाम की समस्या नहीं रहेगी। बस स्टैंड नहीं होने के कारण यहां अक्सर ट्रैफिक जाम की समस्या रहती है।
विज्ञापन
इसे दूर करने के लिए स्वारघाट में बस स्टैंड का निर्माण किया जा रहा है। इसके लिए 1.37 करोड़ रुपये की राशि मंजूर हो गई है। पहली किश्त के रूप में 50 लाख रुपये की राशि लोनिवि के पास पहुंच गई है। इसके बाद विभाग ने बस स्टैंड निर्माण का कार्य आरंभ कर दिया है।
विज्ञापन
स्वारघाट कस्बे में बस अड्डे का निर्माण कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है। बस अड्डे के निर्माण के बाद सरकारी और निजी बसों को सड़क किनाने खड़ा करने से निजात मिलेगी। लोगों की लंबित मांग को पूरा करते हुए प्रदेश सरकार ने हिमाचल के प्रवेश द्वार स्वारघाट में बस अड्डे के निर्माण कार्य के लिए 1 करोड़ 37 लाख के बजट का प्रावधान किया गया है। लोक निर्माण विभाग ने धरातल की मंजिल का लगभग 70 फीसदी कार्य पूरा कर लिया है।
विज्ञापन
लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों की मानें तो बेसमेंट का करीब 25 फीसदी शेष बचा है। बेसमेंट पर लेंटर डालने के बाद 6 बसें खड़ीं करने की सुविधा होगी। बस अड्डे के निर्माण के बाद बेसमेंट में करीब 25 कारें खड़ी करने की पार्किंग भी बनेगी।
लोनिवि के अनुसार फरवरी माह तक 50 लाख की पहली किश्त से धरातल की मंजिल का कार्य पूरा कर लेगा। लोनिवि के अधिशासी अभियंता रोजिक शेख का कहना है कि स्वारघाट बस अड्डे के निर्माण के लिए 50 लाख रुपये की पहली किश्त मिल गई है। पहली किश्त से धरातल की मंजिल का करीब 70 फीसदी कार्य पूर्ण कर लिया गया है। धरातल की मंजिल का बाकी बचा कार्य फरवरी तक पूर्ण कर लिया जाएगा।