{"_id":"5717c5e24f1c1bb40f8b473e","slug":"bus-service-started-in-ghumarnvi-village","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस देखकर झूम उठे लोग, गीत गाकर किया स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस देखकर झूम उठे लोग, गीत गाकर किया स्वागत
ब्यूरो/ अमर उजाला, घुमारवीं (बिलासपुर)।
Updated Wed, 20 Apr 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
बस को हरी झंडी दिखाते सीपीएस राजेश धर्माणी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला के दुर्गम क्षेत्र सिल्ह, बडोटा और रछेड़ा गांव में आजादी के 69 वर्ष के लंबे इंतजार के बाद बस पहुंची। बुधवार को इन गांवों में जब एचआरटीसी की बस पहुंची, तो ग्रामीणों की खुशी का ठिकाना ना रहा।
विज्ञापन
बस में सफर कर और स्थानीय लोगों ने गीत गाकर खुशी का इजहार किया। इस मौके पर क्षेत्र में जश्न का माहौल था। ग्रामीणों ने सीपीएस एवं स्थानीय विधायक राजेश धर्माणी के समर्थन में जमकर नारेबाजी भी की। मुख्य संसदीय सचिव (वन) राजेश धर्माणी ने बुधवार को घुमारवीं पंचायत के गांव टकरेहड़ा से बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन
धर्माणी ने बताया कि यह बस घुमारवीं बस स्टैंड से सुबह 8.50 पर रवाना होगी। बस सिल्ह, बडोटा, रछेडा, टकरेहड़ा और तरौतंड़ा होकर करीब 10 बजे वापिस घुमारवीं बस स्टैंड पहुंचेगी। बताते चलें कि सिल्ह, बडोटा और रछेडा गांव में अभी कुछ समय पहले ही संपर्क मार्गों का निर्माण हुआ है। दुर्गम परिस्थितियां होने के कारण यहां के लोगों को पैदल सफर करके मुख्य सड़क तक पहुंचना पड़ता है।
विज्ञापन
इसके बाद ही उन्हें बस सेवा मिलती थी। मगर अब यहां के लोगों को सरकारी बस सेवा शुरू होने से इस समस्या से निजात मिल गई है। इस मौके पर लुहारवीं पंचायत के प्रधान यशपाल धीमान, पंचायत सदस्य फूलां देवी, शीतला देवी, बीरबल चंदेल, सदा राम, मनसा राम, रामधन, पंकज राम, कृपा राम और राजेंद्र कुमार सहित अन्यों ने मुख्य संसदीय सचिव का आभार प्रकट किया।
उन्होंने बताया कि बस सेवा से करीब 10 गांवों के सैकड़ों लोगों और स्कूली बच्चों को बस सुविधा का लाभ मिलेगा। इस अवसर पर क्षेत्रिय प्रबंधक परिवहन संतोष कुमार, अड्डा प्रभारी देव राज सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।