{"_id":"658c1ab4a3ceaadf55004d63","slug":"bus-route-stoped-bilaspur-news-c-92-1-ssml1003-10754-2023-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: लंझता गांव के लिए बस सुविधा तीन माह से बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: लंझता गांव के लिए बस सुविधा तीन माह से बंद
विज्ञापन
लोगों के साथ स्कूली बच्चों को होना पड़ रहा परेशान
सड़क की मरम्मत के बाद भी नहीं चल रही बस
संवाद न्यूज एजेंसीभराड़ी (बिलासपुर)। लंझता गांव के लिए बस सुविधा पिछले तीन माह से बंद है। इस कारण क्षेत्र के सैकड़ों लोगों के साथ स्कूल बच्चों को मुश्किल का सामना करना पड़ रहा है।
पहले सड़क खराब होने के कारण बस नहीं चल रही थी। अब सड़क को दुरुस्त कर दिया गया लेकिन निगम बस को गंतव्य की ओर नहीं भेज रहा है। लंझता गांव के शशिपाल, सुरेश, रमेश, ओंकार, आशा देवी, लता, कैप्टन रामकिशन के अनुसार रोजाना सैकड़ों बच्चे शिक्षण संस्थानों को जाते हैं। इसके अलावा कामगार लोग भी काफी संख्या में जाते हैं। यह बस काफी समय से चल रही थी। बरसात के दौरान लंझता के समीप सड़क खराब हो जाने से बस सुविधा बंद हो गई थी। अब लोगों के प्रयास से सड़क को वाहनों के गुजरने लायक बना दिया गया है, लेकिन बस नहीं चल रही है। बेला से सुबह 8 बजे घुमारवीं के लिए जो बस चलती थी, जिसमें स्कूली बच्चे, नौकरीपेशा और अन्य कार्यों को जाने वाले लोग जाते थे। यही बस शाम को 6:15 बजकर वापस बेला के लिए आती थी। अब बस शाम को लंझता गांव से पीछे लेठवीं में खड़ी कर दी जाती है। आगे लोगों को अपने गंतव्य तक पैदल सफर करना पड़ रहा है। बीमार और बुजुर्ग लोगों को टैक्सी करनी पड़ रही है।
लोगों के मुताबिक एक अन्य मुद्रिका बस इस रूट पर चला करती थी जो दोपहर बाद करीब 4:45 बजे लंझता में पहुंचती थी। वह मुद्रिका बस भी लजंता-बेला रूट पर नहीं चल रही है। इसके अलावा कोई अन्य निजी बस सुविधा भी गांव के लिए नहीं है। बस अड्डा प्रभारी घुमारवीं सोहन लाल ने बताया कि लंझता के समीप सड़क खराब होने के कारण बड़ी बस नहीं निकल पा रही है। अब इस क्षेत्र के लिए छोटी बस आज से ही भेज दी जाएगी। करलोटी रूट पर जाने वाली बस को भी रूट पर भेजा जाएगा।