फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Bus hits tempo parked on roadside, driver injured

Bilaspur News: बस ने सड़क किनारे खड़े टेंपो को मारी टक्कर, चालक घायल

Fri, 15 Mar 2024 11:12 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 15 Mar 2024 11:12 PM IST
विज्ञापन
Bus hits tempo parked on roadside, driver injured
- किरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर गरामोड़ा में हुआ हादसा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। किरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर गरामौड़ा में निजी वोल्वो बस ने सड़क किनारे खड़े टेंपो को टकर मार दी। हादसे में टेंपो में बैठा चालक घायल हो गया।
जानकारी के अनुसार चालक शुक्रवार सुबह टेंपो को किनारे में खड़ा करके उसमें सो रहा था। इसी बीच बिलासपुर की ओर से आ रही एक निजी वोल्वो बस ने टेंपो में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस का सामने का शीशा भी टूट गया। हालांकि बस में सवार लोग सुरक्षित बच गए। घायल हुए टेंपो चालक को एनएचएआई की एंबुलेंस के माध्यम से आनंदपुर साहिब अस्पताल ले जाया गया है, जहां उसका उपचार चल रहा है। घायल की पहचान लीला प्रकाश निवासी जिला मंडी के रूप में हुई है। बस चालक के अनुसार वह मंडी से होशियारपुर पंजाब जा रहा था। जब गरामौड़ा के पास पहुंचे तो बस की ब्रेक फेल हो गई। उधर, दोनों पक्षों में समझौता होने के चलते मामला पुलिस में दर्ज नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed