फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   bus

दो साल से घुमारवीं डिपो पर बंद है एडवांस टिकट बुकिंग

Thu, 12 May 2022 11:36 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 12 May 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
bus
भराड़ी (बिलासपुर)। पथ परिवहन निगम के घुमारवीं बस अड्डे पर दो वर्षों से बंद एडवांस टिकट बुंकिग सेवा अभी तक बहाल नहीं हुई है। बस टिकट की एडवांस बुकिंग बिलासपुर से ही ही हो रही है। ऐसे में बाहरी राज्यों को जाने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

घुमारवीं बस अड्डा से रोजाना दो दर्जन से अधिक बसें बाहरी राज्यों के लिए जाती हैं। क्षेत्र के लोग बड़ी संख्या में किसी न किसी काम से रोजाना बाहरी राज्यों के लिए सफर करते हैं। बाहरी राज्यों को जाने वाले यात्री आरामदायक सफर के लिए टिकट की एडवांस बुकिंग करवाकर अपनी सीट सुनिश्चित कर लेते हैं। अब यह सुविधा घुमारवीं में नहीं मिल रही है। पथ परिवहन निगम के स्थानीय बस अड्डे में दो साल से बुकिंग काउंट बंद है। कोरोना संकट में बंद किए बुकिंग काउंटर को अब बहाल करने की जरूरत महसूस नहीं की जा रही है। हालांकि, लोगों की सहूलियत के लिए ऑनलाइन बुकिंग सुविधा तो है, लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों अधिकांश लोग इसका लाभ नहीं उठा पाते। जानकारी का अभाव या स्मार्ट फोन न चला पाने की वजह से ग्रामीण बस स्टैंड पर खुद पहुंच कर ही एडवांस बुकिंग करवाते हैं। क्षेत्र के लोगों श्याम लाल, प्रेमी देवी, खजाना राम, विद्या देवी, प्रकाश चंद, वैदेही ने बताया कि एडवांस बुकिंग काउंटर बंद होने से उन्हें दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं। उधर, निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक बिलासपुर जोगिंद्र चौधरी ने कहा कि घुमारवीं में नये कंप्यूटर लगा दिए गए हैं। डाटा अपडेट का काम पूरा होते ही घुमारवीं में एडवांस बुकिंग की सुविधा शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed