फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   bus

150 रूटों पर चली बसें कमाई एक लाख भी नहीं

Thu, 04 Jun 2020 10:09 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2020 10:09 PM IST
विज्ञापन
bus
बस स्टैंड में दूसरे राज्यों को जाने के लिए बस का इंतजार करते लोग। - फोटो : BILASPUR
बिलासपुर। सरकार के आदेश के बाद विभिन्न रूटों पर एचआरटीसी की बसें चलना शुरू हो गई हैं लेकिन, यात्री न मिलने से बसों का तेल खर्च निकालना मुश्किल हो गया है। तीन दिनों में बिलासपुर डिपो के करीब 150 रूटों पर बसें भेजी जा चुकी हैं। अभी तक इन रूटों से कमाई मात्र एक लाख भी नहीं हो पाई। जिससे लगातार एचआरटीसी पर आर्थिक बोझ बढ़ता ही जा रहा है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के दौरान करीब दो महीने से अधिक समय तक बस सेवा पूर्व रूप से बंद रही। जिसके बाद हाल ही में प्रदेश सरकार के फैसले के अनुसार पहली जून से प्रदेश में बस सेवा शुरू हो गई। कुछ बसें दूसरे जिलों के लिए और अन्य बसें लोकल रूट पर भेजी गई हैं लेकिन, लोगों के मन में कोरोना का डर इस कदर है कि वे बसों में सफर करने को तैयार नहीं है। जिससे बसों का डीजल खर्च नहीं निकल पा रहा है। ऐसे में एचआरटीसी की परेशानियां और बढ़ गई हैं।
विज्ञापन

आरएम बिलासपुर मेहर चंद ने बताया की निगम की ओर से विभिन्न रूटों पर बस सेवा भेजी जा रही है। बसों में लोग सफर नहीं कर रहे हैं। हालत ऐसी है कि एक बस में दो चार सवारियां ही बैठ रही हैं। जिन रूटों पर सवारियां नहीं हैं उन रूटों पर बस सेवा नहीं भेजी जाएगी। इसकी रूपरेखा तैयार की जा रही है। अब लोगों की मांग के बाद ही रूट पर बस सेवा भेजी जाएगी। कोरोना के डर से कोई भी व्यक्ति अपने घर से बाहर नहीं आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed