{"_id":"652e919e7560f37ab80e47ac","slug":"burst-crackers-and-distribute-laddus-on-the-birth-of-shri-ram-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-7299-2023-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: श्री राम जन्म पर चलाए पटाखे और बांटे लड्डू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: श्री राम जन्म पर चलाए पटाखे और बांटे लड्डू
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। श्रीराम नाटक समिति रौड़ा सेक्टर के तत्वावधान में बिलासपुर शहर के बास्केटबॉल स्टेडियम में आयोजित श्रीराम नाटक की दूसरी संध्या में वेदवती रावण संवाद, श्रीराम जन्म और ताड़का वध आदि मुख्य दृश्य प्रस्तुत किए गए। इसके अलावा दशरथ की सभा और चिंता अभिलाषा, विश्वामित्र का आश्रम, राक्षसों का उपद्रव और विश्वामित्र का आगमन दृश्य भी दिखाए गए।
कलाकारों ने जीवंत अभिनय प्रस्तुत कर दर्शकों के दिलों में अमिट छाप छोड़ी। श्री राम जन्म पर जहां खूब पटाखें और आतिशबाजी चलाई गई, वहीं लोगों में लड्डू का प्रसाद वितरित किया गया। प्रभु राम का अभिनय सोहन पुंडीर और रावण का राजन शान ने किया। इसके अलावा कर्ण शर्मा ने दशरथ, आदित्य ने वेदवती, शुभम ने विश्वामित्र, मोहित ने सुमंत, माधव ने दूत और अनुज ने प्रतिहारी का किरदार निभाया। सभी कलाकारों का मेकअप मुनीश मोंटू द्वारा किया गया। संगीत, लाइट और मंच सज्जा का कार्य अमित कुमार, रमन, विजय, अजय और रितेश ने संभाला। इस दौरान युवा समाजसेवी हरीश नड्डा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। श्री राम नाटक समिति द्वारा उन्हें शॉल और टोपी देकर सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा कि युवाओं को भारत के इतिहास और संस्कृति से जुड़ना चाहिए। ऐसे धार्मिक कार्यक्रमों के माध्यम से हमें अपनी संस्कृति को जानने और इससे जुड़ने का मौका मिलता है। उन्होंने आयोजन समिति को बधाई दी कि उनके माध्यम से कई युवा इस पुण्य कार्य से जुड़े हैं। इस अवसर श्रीराम नाटक समिति के प्रधान कृष्ण कांत, महासचिव ईशान गौतम, निर्देशक सुदेश हांडा, जगदीश कौंडल, राजकुमार, यजुवेंद्र व सुनील राणा सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।