फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   BSc Nursing entrance exam was held amid tight security

Bilaspur News: सख्त सुरक्षा व्यवस्था के बीच हुई बीएससी नर्सिंग की प्रवेश परीक्षा

Wed, 11 Jun 2025 11:55 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Wed, 11 Jun 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
BSc Nursing entrance exam was held amid tight security
बिलासपुर कॉलेज में आयोजित बीएससी नर्सिंग की प्रवेश परीक्षा देने के बाद बाहर निकलती हुई छात्राएं
एक केंद्र पर 292 अभ्यर्थी हुए शामिल, आठ रहे अनुपस्थित
विज्ञापन

कड़ी जांच के बाद परीक्षा केंद्र में दिया गया प्रवेश

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। अटल आयुर्विज्ञान एवं अनुसंधान विश्वविद्यालय मंडी, हिमाचल प्रदेश की ओर से बीएससी नर्सिंग की प्रवेश परीक्षा बुधवार को सख्त सुरक्षा व्यवस्था के बीच हुई। जिले में परीक्षा के लिए एक केंद्र बनाया गया था, जिसमें 292 अभ्यर्थियों ने यह परीक्षा दी।

परीक्षा में आठ अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा में नकल रहित संचालन के लिए सभी परीक्षा केंद्रों में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। केंद्र में प्रवेश से पहले अभ्यर्थियों की गहन जांच की गई। अभ्यर्थी को केंद्र में सिर्फ एडमिट कार्ड और पहचान पत्र ही ले जाने दिया गया। परीक्षा सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक हुई। परीक्षा देने के लिए बच्चे अभिभावकों के साथ सुबह 7 बजे से ही पहुंचना शुरू हो गए थे। अभ्यर्थियों की परीक्षा केंद्र में प्रवेश देने से पहले मेटल डिटेक्टर से जांच की गई। अभ्यर्थियों को सुबह 9 बजे केंद्र में प्रवेश दिया गया। सुबह 9:45 पर उन्हें ओएमआर शीट दी गई। परीक्षा सीसीटीवी की निगरानी में हुई। केंद्र पर पुलिस के जवान भी तैनात किए गए थे। राजकीय महाविद्यालय बिलासपुर में 300 में से 292 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। स्थानीय कॉलेज के प्राचार्य डॉ. पीएस कटवाल ने बताया कि परीक्षा सफलतापूर्वक ढंग से संपन्न हुई। उन्होंने जिला प्रशासन का सहयोग के लिए आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed