Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Brilliant Performance of Gurukul Bharti College Students in BSc Nursing Third Semester

Bilaspur News: बीएससी नर्सिंग तीसरे सेमेस्टर में गुरुकुल भारती कॉलेज की छात्राओं का शानदार प्रदर्शन

Sun, 05 Jul 2026 11:47 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
Brilliant Performance of Gurukul Bharti College Students in BSc Nursing Third Semester
गुरुकुल भारती कॉलेज ऑफ नर्सिंग की शगुन ने प्रदेश भर में छठा स्थान प्राप्त किया।
प्रदेश की मेरिट सूची में छठा, सातवां और आठवां स्थान हासिल कर बढ़ाया संस्थान का मान
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। अटल आयुर्विज्ञान एवं अनुसंधान विश्वविद्यालय हिमाचल प्रदेश की ओर से घोषित बीएससी नर्सिंग तीसरे सेमेस्टर के परीक्षा परिणाम में गुरुकुल भारती कॉलेज ऑफ नर्सिंग की छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रदेश की मेरिट सूची में स्थान हासिल किया है। कॉलेज की छात्रा शगुन ने प्रदेश में छठा स्थान प्राप्त किया। वहीं सोनिया ने प्रदेश में सातवां स्थान हासिल किया। इसके अलावा आंचल ने प्रदेश में आठवां स्थान प्राप्त कर संस्थान का नाम रोशन किया। छात्राओं की इस उपलब्धि से कॉलेज परिसर में खुशी का माहौल है। शिक्षकों, अभिभावकों और विद्यार्थियों ने सफल छात्राओं को बधाई देते हुए उनकी सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की। एमडी पंकज शर्मा ने कहा कि गुरुकुल भारती कॉलेज ऑफ नर्सिंग गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, आधुनिक प्रशिक्षण और अनुशासित शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि छात्राओं की यह उपलब्धि उनकी मेहनत, शिक्षकों के समर्पण और अभिभावकों के सहयोग का प्रतिफल है। उन्होंने विश्वास जताया कि संस्थान की छात्राएं भविष्य में भी नर्सिंग क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाएं देकर प्रदेश और देश का नाम रोशन करेंगी। प्राचार्या मोनिका धीमान ने भी सभी सफल छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि यह परिणाम संस्थान के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि कॉलेज विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और गुणवत्तापूर्ण नर्सिंग शिक्षा के लिए प्रतिबद्ध है तथा भविष्य में भी इसी तरह उत्कृष्ट परिणाम देने का प्रयास जारी रहेगा। सफल छात्राओं ने अपनी सफलता का श्रेय अपने शिक्षकों के मार्गदर्शन, अभिभावकों के सहयोग और अपनी निरंतर मेहनत को दिया।

गुरुकुल भारती कॉलेज ऑफ नर्सिंग की शगुन ने प्रदेश भर में छठा स्थान प्राप्त किया।

गुरुकुल भारती कॉलेज ऑफ नर्सिंग की शगुन ने प्रदेश भर में छठा स्थान प्राप्त किया।

गुरुकुल भारती कॉलेज ऑफ नर्सिंग की शगुन ने प्रदेश भर में छठा स्थान प्राप्त किया।

गुरुकुल भारती कॉलेज ऑफ नर्सिंग की शगुन ने प्रदेश भर में छठा स्थान प्राप्त किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed