{"_id":"6a7a163417895184cd04c3b1","slug":"breast-milk-is-a-complete-food-for-the-infant-bilaspur-news-c-92-1-bls1002-165288-2026-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: मां का दूध शिशु के लिए संपूर्ण आहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: मां का दूध शिशु के लिए संपूर्ण आहार
विज्ञापन
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गेहड़वीं में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में उपस्थित महिलाएं व अन्य। स्
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गेहड़वीं में कार्यक्रम में मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन, काजल ने हासिल किया पहला स्थान
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की ओर से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गेहड़वीं में विश्व स्तनपान सप्ताह के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. रूशाली ने की। उन्होंने गर्भवती महिलाओं और स्तनपान कराने वाली माताओं को मां के दूध के महत्व और इसके लाभों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जन्म के बाद जल्द से जल्द शिशु को स्तनपान करवाना जरूरी है। मां का दूध शिशु के पोषण और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। स्तनपान से शिशुओं में दस्त और निमोनिया जैसी बीमारियों का जोखिम भी कम होता है।
खंड स्वास्थ्य शिक्षक दीप कुमार ने प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान और एचपीवी टीकाकरण की जानकारी दी। उन्होंने गर्भवती महिलाओं से नियमित स्वास्थ्य जांच करवाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में मेहंदी प्रतियोगिता भी करवाई गई। इसमें काजल प्रथम, मंजू द्वितीय और ज्योति तृतीय रहीं। इस मौके पर स्वास्थ्य कार्यकर्ता, सीएचओ, आशा कार्यकर्ता और अन्य मौजूद रहे।